{"_id":"6465e01c909e5c3b810f6b96","slug":"bihar-news-dead-lizard-in-mid-day-meal-more-than-60-children-ill-35-sent-to-sadar-hospital-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मध्याह्न भोजन में मरी हुई छिपकली, 60 से अधिक बच्चे बीमार, 35 को सदर अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मध्याह्न भोजन में मरी हुई छिपकली, 60 से अधिक बच्चे बीमार, 35 को सदर अस्पताल भेजा
Thu, 18 May 2023 01:51 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 18 May 2023 01:51 PM IST
सार
बिहार के छपरा में मध्याह्न भोजन में मरी हुई छिपकली निकली है। इससे 60 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। 35 बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बिहार में मध्याह्न भोजन में मरी हुई छिपकली निकली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र में डूंगरी टिकुरिया टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को मध्याह्न भोजन से लगभग पांच दर्जन बच्चे बीमार हो गए। इन सभी बच्चों को इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल की प्राचार्य ने कहा कि चावल में मरी हुई छिपकली पाई गई थी। वह चावल खाने से बच्चे बीमार हो गए। 35 बच्चों को छपरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है मध्याह्न भोजन में मरी हुई छिपकली मिली है। इससे पहले मशरक के गंडामन सती गांव के स्कूल में विषाक्त भोजन मिलने से कई बच्चों की मौत हुई थी। कई बच्चे गंभीर रूप से बीमार थे। इसके बाद एक बार फिर डोरीगंज में ऐसी घटना दोबारा हुई है।
विज्ञापन