{"_id":"645a19cb29cec36ac40311e7","slug":"bihar-news-dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-nawada-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवादा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवादा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
Tue, 09 May 2023 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 09 May 2023 03:30 PM IST
सार
परिजन ने बताया कि दिनेश मजदूरी का काम करता था। वह इस तरह से क्यों फांसी के फंदे पर लटका है। इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं। पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या की गई है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना, नवादा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के हुड़डाही गांव में पुलिस ने एक पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगदीश यादव के बेटे दिनेश यादव के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दिनेश यादव मजदूरी का काम करता था। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह अचानक आम के पेड़ पर फंदे से शव लटकता देखा। उसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार और रजौली डीएसपी पंकज कुमार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। वहीं, युवक की मौत कैसे हुई, यह अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि दिनेश मजदूरी का काम करता था। वह इस तरह से क्यों फांसी के फंदे पर लटका है। इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं। अब इस मामले की जांच पुलिस करेगी तो यह पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या की गई है।
विज्ञापन