फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Dead body of student found in Gaya, suspicion of murder; People blocked the road and created rucku

Bihar News: पेड़ से झूलती मिली दसवीं के छात्र की लाश, पिता बोले- मार कर लटकाया; विरोध में सड़क पर जमकर बवाल

Fri, 28 Jun 2024 12:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Jun 2024 12:43 PM IST
सार

घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। छात्र के शव को गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। छात्र की हत्या की आशंका जताई। गुस्साए लोग रौशन को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे।

विज्ञापन
Bihar news: Dead body of student found in Gaya, suspicion of murder; People blocked the road and created rucku
सड़क जाम कर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में स्थित राज स्कूल के छात्रावास के पास शुक्रवार को छात्र का शव सूखे पेड़ पर बेल्ट के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही टिकारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। छानबीन के दौरान राज स्कूल के छात्रावास के एक कमरे के पास ख़ून के धब्बे मिले हैं। मृतक छात्र की पहचान कोंच थाना क्षेत्र के कईयाटांड गांव के रहने वाले शत्रुघ्न दास के 16 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई।
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि टिकारी राज स्कूल के दसवीं की छात्रा छावनी मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। बीते गुरुवार को कोचिंग से पढ़ाई कर शाम छह बजे घर आया और बाहर निकल गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। परिजनों को शुक्रवार की सुबह उक्त स्कूल के छात्रावास के समीप एक सूखे पेड़ पर बेल्ट के सहारे छात्र रौशन का शव लटका मिला।

विज्ञापन

 

सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। छात्र के शव को गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। छात्र की हत्या की आशंका जताई। गुस्साए लोग रौशन को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। मृत छात्र के पिता शत्रुघ्न दास का कहना है कि हत्या के बाद शव बेल्ट से बांधकर पेड़ से लटकाया गया है। टिकारी थाने की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम को हटाया। वहीं पुलिस छात्र के शव का अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नशेड़ियों का अड्डा बना है स्कूल का छात्रावास कैंपस

वहीं राज स्कूल के छात्रावास खाली रहने के कारण इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन रात्रि में असामाजिक तत्वों का जमघट रहता है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं पुलिसिया जांच के क्रम में छात्रावास के एक कमरे के पास से छात्र रौशन का मोबाइल बरामद किया, उस दौरान मोबाइल फोन पर गाना बज रहा था। वहीं पुलिस को उस जगह पर खून के कई धब्बे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed