फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dead body of a minor child found in Patna murdered by slitting throat.

Bihar News : खेत में मिला नाबालिग बच्चे का शव, दो दिनों से था लापता

Fri, 08 Mar 2024 07:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Mar 2024 07:05 PM IST
सार

Bihar : पटना के खेत में एक नाबालिग बच्चे का शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए थानाध्यक्ष ने आसपास के थाना सहित स्थानीय लोगों से पहचान कर थाना को सूचित करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Dead body of a minor child found in Patna murdered by slitting throat.
खेत में मिला बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में अपराधियों ने एक नाबालिक बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। घटना धनरूआ थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अमरपुरा और पिपरावां खंडा के नजदीक गेहूं की खेत से क्षत-विक्षत स्थिति में शव बरामद किया। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई मठ निवासी अरुण कुमार के पुत्र कुणाल कुमार (14) वर्ष के रूप में की गई है। अरुण कुमार का कहना है कि उनका बेटा कुणाल कुमार 6 मार्च से लापता था। शुक्रवार को 8 तारीख के शाम धनरूआ के खेत में उनके बेटे के शव मिलने की सूचना के बाद उन्होंने शव की पहचान की है। हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने फिलहाल कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन


शुरूआती समय में घंटों नहीं हुई थी शव की पहचान
पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उस वक्त शव की पहचान नहीं हो पाई। शव की पहचान के लिए धनरूआ थाना प्रभारी ने आसपास के थाना सहित स्थानीय लोगों से पहचान कर थाना को सूचित करने का आग्रह किया था। फोटो और विडियो वायरल होने के कई घंटों बाद शव की पहचान कुनाल कुमार के रूप में हो पाई।
विज्ञापन


गला काटकर की गई थी हत्या 
खेत में बच्चे का शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। धनहरूआ थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के कमर में रस्सी बंधा हुआ था। उन्होंने कहा कि उस बच्चे का निर्मम तरीके से गला काटकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या किसी और जगह पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों के संबंध में परिजन फिलहाल कुछ भी नहीं बता रहे हैं, पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed