फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of a married woman found hanging in Nalanda, parents accused son-in-law of murder

Bihar News: नालंदा में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, मायके वाले बोले- हत्या कर फरार हो गया दामाद

Sat, 28 Dec 2024 08:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Dec 2024 08:38 AM IST
सार

Nalanda News: सरमेरा थानेदार प्रोबेशनर डीएसपी ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। महिला के पति पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of a married woman found hanging in Nalanda, parents accused son-in-law of murder
सरस्वती देवी की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नालंदा में एक महिला की संदिग्ध हालत में शुक्रवार को मौत हो गई। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलामा गांव का है। मृतका की पहचान स्वर्गीय अवध सिंह के 28 वर्षीया पुत्री सरस्वती देवी के रूप में की गई है। महिला का शव उसके मायके में ही फंदे से लटका हुआ पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। देर शाम परिजन पुलिस की मदद से शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन

 
घटना के बाद सरस्वती देवी की मां बेवी देवी ने बताया कि वह घर में नहीं थी। उनकी बेटी और दामाद घर में अकेले थे। वह बाजार से काम निपटा कर लौटी तो देखा कि एक कमरे में उनकी बेटी साड़ी की फॉल से लटकी रही थी। बेबी देवी ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि दो दिन पहले ही दामाद घर आया था। वह घर पहुंची तो दामाद घर में मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन


सास ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
बेबी देवी ने बताया कि करीब छह महीना से बेटी के ससुराल में विवाद चल रहा था। इसके बाद सरस्वती यहीं रहती थी। दो बच्चे भी है, जो अपने दादी के घर में ही रहता है। पिछले छह महीने से बेटी उनके साथ ही रह रही थी और शनिवार को दिल्ली जाने वाले थे। बेबी देवी ने बताया कि किन वजहों से बेटी के ससुराल में झगड़ा होता था यह उन्हें नहीं पता है। आरोप लगाया कि दामाद ने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और फरार हो गया। करीब 13 साल पूर्व सरस्वती की शादी सरमेरा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव निवासी चंदन से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की तलाश कर रही पुलिस
इधर, सरमेरा थानेदार प्रोबेशनर डीएसपी मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। महिला के पति पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उसकी तलाश जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुट है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed