फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of a girl was found in Patna, criminals shot her to death

Bihar News : ठीकठाक कपड़े में एक युवती की लाश मिली है, पुलिस ने तस्वीर देकर पहचान की अपील की

Sat, 01 Jul 2023 02:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Jul 2023 02:18 PM IST
सार

Patna : सड़क किनारे युवती की लाश मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। लोगों का कहना है कि प्रतीत होता है कि अपराधियों ने किसी अन्य जगह युवती की हत्या की और शव को लाकर यहां फेंक दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of a girl was found in Patna, criminals shot her to death
जांच में जुटी दीदारगंज थाने की पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दीदारगंज इलाके के मिर्जापुर में शनिवार को अपराधियों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना दीदारगंज थाने को दी। सूचना मिलते हैं दीदारगंज थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन

 

Bihar News: Dead body of a girl was found in Patna, criminals shot her to death
मृतक की तस्वीर नहीं प्रकाशित की जाती, लेकिन बिहार पुलिस ने पहचान कराने की अपील की है। - फोटो : अमर उजाला
युवती की पहचान नहीं हो पाई
फतुहा डीएसपी ने बताया कि अपराधियों द्वारा गोली मारकर युवती की हत्या की गई है। हत्या के कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। दीदारगंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी का भी अवलोकन किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। 

सड़क किनारे युवती की लाश मिली
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह अचानक सड़क किनारे युवती की लाश मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। लोगों का कहना है कि प्रतीत होता है कि अपराधियों ने किसी अन्य जगह युवती की हत्या की और शव को लाकर यहां फेंक दिया। पुलिस से अपील है कि वह जल्द से जल्द युवती की पहचान करें। साथ ही अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed