फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dalit in BJP insulting BR Ambedkar, told rjd party leader on raghu thakur book release in patna

Bihar : आंबेडकर का अपमान कर रहे भाजपा में गए दलित; विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने बंच ऑफ थॉट पर भी साधा निशाना

Sun, 16 Jul 2023 12:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Jul 2023 12:54 PM IST
सार

Raghu Thakur Book : समाजवादी नेता रघु ठाकुर की किताब 'जाति प्रथा- राम मनोहर लोहिया' के विमोचन पर भाजपा नेता आने वाले थे, नहीं आए। खुला मैदान देख राजद नेताओं ने बंच ऑफ थॉट, मनुवाद पर विवादित बयान दिए। भाजपा में गए दलितों को बुरा-बुरा कहा।

विज्ञापन
Bihar News : Dalit in BJP insulting BR Ambedkar, told rjd party leader on raghu thakur book release in patna
'जाति प्रथा- राम मनोहर लोहिया' पुस्तक विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचरितमानस की बुराई करते समय मनुवाद और बंच ऑफ थॉट की चर्चा करने वाले राष्ट्रीय जनता दल कोटे के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर इस कार्यक्रम में नहीं थे, लेकिन बातें उन्हीं के अंदाज की हो रही थी। भाजपा के दलित नेता डॉ. संजय पासवान को आना था, वह नहीं आए। राजद के सवर्ण नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मनोज झा भी इन बयानों के समय नहीं थे। कमान संभाली थी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने। समाजवादी नेता रघु ठाकुर की किताब 'जाति प्रथा- राम मनोहर लोहिया' के विमोचन पर किसने क्या कहा, यह आगे पढ़ें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पर साधा निशाना 
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा पहले परिवार नियाजन का नारा था हम दो और हमारे दो। आज के दौर का नारा है हम एक और हमारे एक। एक मोदी और दूसरे अदानी। आकाश से पाताल वह अपना कब्जा कर रहे हैं। उन्हें ढाई लाख करोड़ का लोन दे दिया। आम आदमी को लोन लेने चप्पल घिसना पड़ता है। अब तो डर लगता है कि जब यह लोग भारत माता की जय बोलते हैं तो लगता है कि देश की सम्पत्ति ना बेच दें। इनलोगों का बस चले तो यह लोग पूरा देश बेच दें। जय शाह के सम्पत्ति हजारों गुना बढ़ गई। मैंने पूछा कि कैसे बढ़ गई सम्पत्ति तो कहा कि धनिया बेचकर सम्पत्ति बढ़ गए। आपसे जब अमेरिका में अल्पसंख्यकों के बारे में सवाल पूछा गया तो आप मिश्र चले गए। बांग्ला देश के लोगों के लिए झारखंड के गोड्डा से बिजली भेज रहे है। वहां अडानी का प्लांट है। इन लोगों ने पिछले नौ साल में देश के लिए कुछ नहीं किया। इनलोगो ने देश को तोड़ने का काम किया। जातिवाद और सामाजिक कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ने में रघु जी  यह किताब की यह किताब काफी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन


आरक्षण का एक मात्र उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना 
पुस्तक के लेखक रघु ठाकुर ने कहा कि अगर देश में सबसे कम जातिवाद है तो वो बिहार में है। बिहार वो सबा है जब कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री बने और आरक्षण लाया तो हर गली में उनका विरोध हुआ था। बिहार एक अद्भुत प्रदेश है। लोकतंत्र के बीज, समता के बीज बिहार में है। हम सबसे पहले हिंदुस्तान के सरकार से सवाल पूछना चाहते है कि क्या आरक्षण केवल रोजगार के लिए देना चाहिए। आरक्षण रोजगार के लिए नहीं है। भारत माता खंडित ना हो जाए इसलिए आरक्षण जरूरी है। रघु ठाकुर ने कहा कि चरखे से आजादी मिली क्यों कि गांधी ने गरीबी अमीरी और जाट पात के खाई को मिटाई। जनता एक हुई तब आजादी मिली। उन्होंने कहा कि जिस देश में जातिवाद होगा वो सबसे ज्यादा कमजोर होगा। आरक्षण तो हिंदुस्तान की जाति व्यवस्था ने शुरू किया। आरक्षण का एक मात्र उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करने लिए, जात पात मिटाने के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed