{"_id":"661faf7036dc3f53d101cfe3","slug":"bihar-news-criminals-shot-three-friends-in-hajipur-bihar-police-engaged-in-investigation-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अपराधियों ने तीन दोस्तों पर बरसाई गोलियां, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अपराधियों ने तीन दोस्तों पर बरसाई गोलियां, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Wed, 17 Apr 2024 04:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:46 PM IST
सार
Bihar : कॉलेज के पास तीन दोस्त बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक वहां कुछ अपराधी फायरिंग करने लगे। इस घटना में तीनों दोस्त घायल हो गये। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर में अपराधियों ने तीन दोस्तों को गोली मार दी। इस घटना में तीनों घायल हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने तीनों को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुँचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आर्य कॉलेज के समीप की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर और फिर सदर अस्पताल पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। तीनों घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ी यीशुपुर निवासी अभिषेक कुमार, साहिल कुमार एवं छोटू कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कॉलेज के पास अपराधियों ने की फायरिंग
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आर्य कॉलेज के समीप तीन दोस्त अभिषेक कुमार, साहिल कुमार और छोटू कुमार एक साथ बैठकर बात कर रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीनों को गोली लग गई है। तीनों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल तीनों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन