फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals shot PACS president in Vaishali; Bihar Police failed to stop crime

Bihar News : वैशाली में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली; स्थिति नाजुक

Mon, 21 Aug 2023 08:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Aug 2023 08:44 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया को गोली मार कर घायल कर दिया है। आननफानन में उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने उनपर तीन फायरिंग किए थे।
 

विज्ञापन
Bihar News : Criminals shot PACS president in Vaishali; Bihar Police failed to stop crime
निजी अस्पताल में जुटे परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया को गोली मार कर घायल कर दिया है। पैक्स अध्यक्ष ललन सिंह को दो गोली लगी। फिलहाल निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने ललन सिंह पर तीन फायरिंग किया था जिसमें उन्हें दो गोली लगी है। वह घटारो दक्षिणी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं। घटना करताहा थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पास की है।

विज्ञापन

Bihar News : Criminals shot PACS president in Vaishali; Bihar Police failed to stop crime
ललन सिंह का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मोर्निंग वाक के दौरान बनाया निशाना 
घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि ललन सिंह रोज की तरह सुबह में टहलने के लिए निकले थे। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर घटारो चौक के पास दो बाइक पर तीन सवार अपराधी आये और दनादन उनपर फायरिंग करने लगे। अचानक हुए फायरिंग से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर उधर भागने लगे। इससे पहले कि ललन सिंह कुछ समझ पाते दनादन उन्हें दो गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। ललन सिंह को एक गोली कमर में जबकि दूसरी गोली उनके बांह में लगी। अपराधी फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गये। अपराधियों के वहां से जाते ही आसपास के लोग दौड़ कर घायल ललन सिंह के पास आये और आननफानन में उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने किया पटना रेफर 
घायल ललन सिंह को निजी अस्पताल से सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही करताहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को देखकर अपराधियों की पहचान की जाएगी लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। इस घटना के क्या कारण हैं फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed