फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : criminals looted 60 thousand rupee from CSP operator in Samastipur, operator and criminal injured

Bihar News : सीएसपी संचालक से 60 हजार लूटा, फायरिंग से संचालक और अपराधी भी घायल

Tue, 12 Mar 2024 09:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Mar 2024 09:47 PM IST
सार

Bihar : सीएसपी संचालक कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते में तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छिनने लगे। सीएसपी संचालक ने जब उन अपराधियों का विरोध किया तब अपराधी उसपर गोली चलाने लगे। 

विज्ञापन
Bihar News : criminals looted 60 thousand rupee from CSP operator in Samastipur, operator and criminal injured
घटना में घायल सीएसपी संचालक और अपराधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर फायरिंग कर 60 हजार रुपए छिनकर फरार हो गये। विरोध करने पर बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी। लेकिन बदमाशों के दौरान किये जा रहे फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हो गया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोईन के छबरबन्ना के पास की है। इस घटना में घायल सीएसपी संचालक विकास कुमार झा और मुक्तापुर निवासी सच्चिदानंद राय के पुत्र दीपक कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दीपक कुमार उन लूटेरों का सहयोगी है जो लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा फायरिंग किये जाने के क्रम में गोली लगने से घायल हुआ है।

विज्ञापन


घर जाने के क्रम में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
घटना के संबंध में सीएसपी संचालक विकास कुमार झा ने बताया कि उनका सीएसपी मुक्तापुर जूट मिल के पास है। देर शाम करीब 7:30 बजे वह सीएसपी बंद करने के बाद बाइक से वापस घर वासुदेवपुरम लौट रहे थे। इसी दौरान मुक्तापुर मोईन के छबरबन्ना के पास पूर्व से घात लगाए तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। फिर उनमें से एक अपराधी ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया और बैग छिनने लगा। विकास कुमार जखा ने जब लूट का प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। हालांकि गोली इन्हें नहीं लग पाई लेकिन पीलेट का छर्रा उनके सीने में लग गया।
विज्ञापन


अपराधियों की गोली सहयोगी अपराधी को लगी
घटना के सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि बदमाश के द्वारा चलाई गई गोली दूसरी तरफ खड़े अपराधियों के सहयोगी को लग गई। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को वहां जमा होते देख अपराधी अपने घायल साथी को वहीँ छोड़कर फरार हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल सीएसपी संचालक विकास कुमार झा और अपराधी दीपक कुमार को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जख्मी बदमाश को भेजा गया पीएमसीएच
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि लूटपाट के दौरान साथी बदमाशों की गोली से दीपक कुमार नामक युवक जख्मी हुआ है। बताया जाता है कि यह युवक भी लूटपाट में शामिल था, जिसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पजरे में गोली लगी है। स्थिति गंभीर होने की वजह से प्राथमिक इलाज के बाद इसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


अन्य अपराधियों की बहुत जल्द होगी गिरफ्तारी
घटना के संबंध में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि सीएसपी संचालक जब अपने घर लौट रहे थे तो उनके साथ लूटपाट की घटना हुई है। इस दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली ही दूसरे बदमाश को लगी है। मौके पर एएसपी संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि फरार हुए बदमाशों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed