फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : criminals killed Priest refused to drink alcohol in the temple murder case vaishali bihar police

Bihar News : मंदिर में शराब पीने से मना किया तो अपराधियों ने पुजारी को जमकर पीटा, मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 08:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 18 Apr 2025 08:22 PM IST
सार

Bihar : पूरे देश में सनातन धर्म को आगे बढ़ाने की बातें की जा रही हैं। ऐसे में उस पुजारी की बस यही गलती थी कि कुछ अपराधियों को उन्होंने मंदिर में शराब पीने से मना कर दिया था। अपराधियों ने उनका वह हाल किया कि आज उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : criminals killed Priest refused to drink alcohol in the temple murder case vaishali bihar police
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में आज एक पुजारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अपराधियों ने पुजारी की जमकर पिटाई की थी। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव की है। मृतक पुजारी भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव निवासी स्वर्गीय खखन राय के पुत्र प्रदीप राय (79) थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, बाइक ने दोनों को मारी टक्कर
विज्ञापन


होली के दिन मंदिर में शराब पीने से किया था मना 
 घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि होली के दिन चार युवक मंदिर में शराब पीने के लिए पहुंचे थे। मंदिर के पुजारी प्रदीप राय ने उनका विरोध करते हुए उन्हें मंदिर में शराब पीने नहीं दिया। जिसके बाद चारों युवकों ने प्रदीप राय की जमकर पिटाई की। इस पिटाई में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आननफानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना 
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 
परिजनों ने बताया कि पीएमसीएच की बदहाली को देखते हुए उनलोगों ने प्रदीप राय को पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज होने के बाद वह वापस घर लौट आये। आज पुजारी की मौत हो गई। पुजारी की मौत की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में भगवानपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

                                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed