फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Condition of many children deteriorated due to mid day meal in Rohtas, poisonous substance found

Bihar News : मिड डे मिल से कई बच्चों की हालत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप; पोटली में मिला जहरीला पदार्थ

Fri, 02 Aug 2024 03:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 02 Aug 2024 03:40 PM IST
सार

मध्याह्न भोजन प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी इसमें दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। हरे रंग की पोटली में सल्फास जहर की होने की आशंका से विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Bihar News: Condition of many children deteriorated due to mid day meal in Rohtas, poisonous substance found
अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के करगहर प्रखंड स्थित मध्य लाल विद्यालय जलालपुर में मिड डे मिल से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोगों का आरोप है कि मध्यान्ह भोजन परोसने के दौरान एक पोटली में जहरीला पदार्थ मिला था। इस पोटली में सल्फास जहर होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस घटना के बाद कई बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाने से मना कर दिया गया।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को भर्ती करवाया गया
इधर, मध्याह्न भोजन बनते ही कुछ बच्चों ने खा लिया। कुछ देर बात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इन्हें इलाज के लिए करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना के बाद जिला मध्याह्न भोजन प्रभारी भी विद्यालय पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मध्याह्न भोजन में मरा हुआ चूहा भी मिला था
इस मामले में मध्याह्न भोजन प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी इसमें दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि कुछ दिन पहले इसी प्रखंड में मध्याह्न भोजन में मरा हुआ चूहा भी मिला था। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ था। जिसकी अभी जांच चल ही रही थी कि जलालपुर के इस विद्यालय में हरे रंग की पोटली में सल्फास जहर की होने की आशंका से विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed