{"_id":"67050abf1d97051b16063aa9","slug":"bihar-news-complaint-filed-in-court-against-these-four-including-bollywood-actress-shilpa-shetty-muzaffarpur-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी समेत इन चार के खिलाफ कोर्ट में परिवाद, इस तारीख को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी समेत इन चार के खिलाफ कोर्ट में परिवाद, इस तारीख को होगी सुनवाई
Tue, 08 Oct 2024 04:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:04 PM IST
सार
सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि कार्यक्रम के कारण शहर की अति व्यस्त सड़क को दो घंटे तक जाम कर दिया गया था। इससे आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सहित चार के खिलाफ में परिवाद दायर हुआ है। आरोप है कि उनके कारण जमा हुई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ओधा ने आज अदालत में परिवाद दायर किया है। वहीं इस मामले में कोर्ट ने 11 नवंबर 2024 को सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है।
विज्ञापन
आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा
इस मामले को लेकर के परिवादी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि सात अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के अति व्यस्त कलम बाग चौक पर देश के एक चर्चित ज्वेलरी शॉप कल्याण ज्वेलर्स ने उद्घाटन समारोह का आयोजन किया था। यहां के आयोजक ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को आमंत्रित किया था। वह आईं तो उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस कारण आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा था। यही नहीं इसके लिए जिम्मेदार जिला प्रशासन भी है। प्रशासन ने इसके लिए अनुमति क्यों दी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के खिलाफ भी शिकायत
सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक का सिग्नल भी बंद रहा। इस वजह से लापरवाही भी सामने आई है। आहत होकर मैंने शिल्पा शेट्टी, कल्याण ज्वेलर्स के ऑनर, मुजफ्फरपुर के डीएम और आयोजक के खिलाफ में मामला दर्ज कराया है। शहर के अति व्यस्त सड़क को दो घंटे तक जाम कर दिया गया था। इसके कारण आम आदमी को परेशानी हुई थी। इसमें भारतीय नई कानून BNS की धारा 223,189 (6),189 (7),190, 191 (1),61 (1),198,199 (बी, सी), 272 और 280 के तहत दर्ज कराया है। इसको लेकर के मैने कोर्ट को तमाम जरुरी साक्ष्य दिए हैं।
विज्ञापन