फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Complaint filed in civil court against Nitish Kumar, Tejashwi, 12 people complained, BJP News

Bihar News : नीतीश, तेजस्वी के साथ IAS-IPS के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, 12 लोगों ने लगाई गुहार

Sat, 22 Jul 2023 08:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Jul 2023 08:25 PM IST
सार

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। पटना पुलिस ने बर्बर तरीके से शांति प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं थी। इसमें जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Bihar News: Complaint filed in civil court against Nitish Kumar, Tejashwi, 12 people complained, BJP News
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज और एक जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत मामले में एक बार फिर से परिवाद दायर हुआ है। यह परिवाद पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई है। कहा जा रहा है कि एक साथ 12 परवादियों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा, एएसपी काम्या मिश्रा, डीएसपी विधि व्यवस्था और कोतवाली थानेदार के खिलाफ शिकायत की है। IPC की धारा 307, 323, 324, 354A, 354A के तहत परिवाद दायर किया गया है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद समेत कई कार्यकर्ता घायल हुए
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा समेत करीब दर्जनभर लोगों ने पटना सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया है। सभी अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से की गई है। उनका कहना है कि लाठीचार्ज में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हुए थे। भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का भी सिर फट गया था। हालांकि, सांसद पर लाठीचार्ज का मामला सांसद में उठाया गया था। इस मामले में संसद में जवाब भी मांगा गया है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। पटना पुलिस ने बर्बर तरीके से शांति प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं थी। इसमें भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


कोतवाली थाने में दर्ज नहीं हुई थी FIR
इससे पहले सिविल कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में नीतीश सरकार के खिलाफ परिवाद दायर की गई थी। इसके बाद पटना के कोतवाली थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। 16 जुलाई यानी रविवार को भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू, विधायक जीवेश कुमार और राजेश सिंह राजू कोतवाली थाना पहुंचे। राजेश सिंह राजू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 8 लोगों को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ हत्या एवं अन्य आरोपों में लिखित आवेदन दिया था। हालांकि, कोतवाली थाने में FIR दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed