फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Complaint filed against Rahul Gandhi in Bihar's Rosra Court, accused of treason, Congress

Rahul Gandhi: बिहार की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर, देशद्रोह का आरोप; की गई उम्रकैद की मांग

Sun, 19 Jan 2025 08:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Jan 2025 08:44 AM IST
सार

Bihar News: अधिवक्ता केके चौधरी ने बताया कि परिवादी की ओर से इस मामले में देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है। अगर यह केस सिद्ध हो जाता है तो इस मामले में राहुल गांधी को आजीवन कारावास तक हो सकता है।

विज्ञापन
Bihar News: Complaint filed against Rahul Gandhi in Bihar's Rosra Court, accused of treason, Congress
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : एक्स/@INCIndia/वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस में नंबन वन के नेता कहे जाने वाले राहुल गांधी के 'इंडिया स्टेट से लड़ाई' बयान का विरोध अब तक हो रहा है। बिहार के समस्तीपुर जिले रोसरा कोर्ट ने राहुल गांधी के विरोध में परिवाद दायर किया है। परिवादी ने इसे देशद्रोह बताते हुए कोर्ट से आजीवन कारावास की मांग की है। कोर्ट 17 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करेगी। रोसरा थाना क्षेत्र के ही सोनूपुर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र मुकेश चौधरी ने यह परिवाद दायर किया है।

विज्ञापन


मुकेश चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस बयान से उन्हें काफी तकलीफ हुई। वह भारतीय राजव्यवस्था के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की बात की है। वह भारतीय राजव्यवस्था का विरोध किया है। वह भारतीय राज व्यवस्था के विरुद्ध अपने मन से किसी भी हद तक जाने के लिए योजना बनाए हुए हैं। यह परिवाद धारा 152, 299, 197, 352 और 111 के तहत दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के क्या-क्या कहा जानिए
परिवाद दायर करने वाले अधिवक्ता केके चौधरी ने बतलाया कि परिवादी की ओर से इस मामले में देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है। अगर यह केस सिद्ध हो जाता है तो इस मामले में राहुल गांधी को आजीवन कारावास तक हो सकता है। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी सजा दी जा सकती है। कोर्ट ने 17 फरवरी को अगली तिथि दी है। इस तिथि को मामले में गवाही हो सकती है या कोर्ट संबंधित अभियुक्तों पर नोटिस जारी कर सकती है या केस को किसी मजिस्ट्रेट के यहां भी ट्रांसफर कर सकती है।
 

Bihar News: Complaint filed against Rahul Gandhi in Bihar's Rosra Court, accused of treason, Congress
परिवाद दायर करने वाले मुकेश चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
जानिए, राहुल गांधी ने क्या बयान दिया था?
दिल्ली में 15 जनवरी को कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन के बाद राहुल गांधी ने अपने संबोधित में कहा कि यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं। तो आप समझ नहीं पा रहे कि क्या चल रहा है। यह दो विचारों के बीच लड़ाई है। एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है। दूसरी तरफ RSS का विचार है जो इसके उलट है। उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम केवल भाजपा और आरएसएस से नहीं, बल्कि भारतीय राज व्यवस्था से भी लड़ रहे हैं।

जेपी नड्ड बोले- कांग्रेस का घिनौना सच किसी से छिपा नहीं
इधर, राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का घिनौना सच किसी से छिपा नहीं है। अब उनके अपने नेता ने ही इसका पर्दाफाश कर दिया है। मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही जो देश जानता है कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है। जो भारत को बदनाम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed