{"_id":"678e3713109d334cb20db1c2","slug":"bihar-news-complain-filed-against-former-delhi-cm-arvind-kejriwal-controversial-statement-about-up-and-bihar-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ परिवाद-पत्र दाखिल, दिया था विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ परिवाद-पत्र दाखिल, दिया था विवादित बयान
Mon, 20 Jan 2025 05:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 20 Jan 2025 05:14 PM IST
सार
Bihar : चार दिन पहले बिहार में एक शख्स ने राहुल गाँधी के खिलाफ परिवाद-पत्र दाखिल किया। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ परिवाद-पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ परिवाद-पत्र दाखिल हुआ है। इस संबंध में अधिवक्ता बबलू कुमार कटयाल ने बताया कि 9 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश और बिहार को लेकर एक विवादित बयान दिया। इसको लेकर पटना सिविल कोर्ट में परिवाद- पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
अब तक 11 मुकदमे दर्ज
इस संबंध में अधिवक्ता बबलू कुमार ने बताया कि बीते 9 जनवरी को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार और यूपी के लोगों को फर्जी वोटर बताते हुए विवादित बयान दिया था। इसी विरोध में सोमवार को पटना के सिविल कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल किया गया है। यह परिवार पत्र बीएनएस की धारा 356 के तहत सिविल कोर्ट में दर्ज किया गया है। वहीं सीनियर अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिंह का कहना है कि यह काफी निंदनीय बात है कि बिहार और यूपी के लोगों के ऊपर फर्जी वोटर विवादित बयान दिया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सीजीएम कोर्ट ने 21 जनवरी यानी मंगलवार का समय सुनवाई के लिए तय किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब तक कुल 11 मुकदमा दर्ज हो चुके हैं, जिसमें अरविन्द केजरीवाल तीन बार माफ़ी भी मांग चुके हैं।
विज्ञापन