फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Collision between bus and truck Patna businessman died Accident News purnea bihar police

Accident News : वन वे पुल बना जान का दुश्मन, बस और ट्रक की टक्कर में पटना के व्यापारी की मौत

Thu, 30 Jan 2025 09:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 30 Jan 2025 09:21 PM IST
सार

Accident News : बिहार में बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हुई है, जिसमें पटना के एक व्यापारी की मौत हो गई। इस घटना में कई यात्री घायल हैं, जिसमें तीन की हालत काफी गंभीर है। टक्कर होने की वजह वन वे पुल है। 

विज्ञापन
Bihar News : Collision between bus and truck Patna businessman died Accident News purnea bihar police
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। लाल बादशाह नाम की यह बस पटना से यात्रियों को लेकर सिल्लीगुड़ी जा रही थी, जो बायसी स्थित हिजला और दिघी पुल के बीच एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की हालत काफी नाजुक हैं। सभी को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीन यात्रियों का इलाज स्थानीय अस्पताल और पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन


पुल की मरम्मती की वजह से वर्षों से है पुल है वन वे
मृतक की पहचान संजय सारदा (59) के रूप में हुई है। मृतक पटना के व्यापारी हैं। वे व्यापार के सिलसिले से सिल्लीगुड़ी जा रहे थे। घटना की जानकारी देते हुए बस पर सवार यात्रियों ने बताया कि बस पटना से सिल्लीगुड़ी जा रही थी। तभी बायसी स्थित हिजला और दिघी पुल के बीच एनएच 31 पर सामने से आ रहे बांस लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे की वजह पुल का वन वे होना और दोनों वाहनों की तेज रफ्तार में होना बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से पूल का निर्माण कार्य जारी है, मगर इसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका। जिस वजह से पूल वन वे है। इससे आए दिन घटना होती रहती है।

विज्ञापन

Bihar News : Collision between bus and truck Patna businessman died Accident News purnea bihar police
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

तीन की हालत गंभीर 
बस और ट्रक के जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गये। कुछ ही देर में बायसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आननफानन में बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पूर्णिया GMCH में एडमिट कराया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के क्रम में एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों में 3 की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीन अन्य घायलों का इलाज स्थानीय बायसी पीएचसी और पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed