{"_id":"64f4175184064cfc780ac83a","slug":"bihar-news-coaching-operator-slit-throat-of-student-in-darbhanga-attacked-her-several-times-bihar-police-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कोचिंग संचालक ने छात्रा का गला रेता, चाकू से किया गले पर कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कोचिंग संचालक ने छात्रा का गला रेता, चाकू से किया गले पर कई वार
Sun, 03 Sep 2023 10:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:49 AM IST
सार
Bihar News : दरभंगा में एक निजी कोचिंग संचालक ने अपने ही छात्रा का गला रेत दिया। फिलहाल छात्रा को DMCH में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर है। इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल अवस्था में इलाजरत छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में एक निजी कोचिंग संचालक ने अपने ही छात्रा का गला रेत दिया। घटना जाले थाना क्षेत्र के कछुआ पंचायत अंतर्गत मलिकपुर गांव की है। जख्मी छात्रा मलिकपुर गांव निवासी संतोष शर्मा की पुत्री कोमल कुमारी उर्फ पूनम कुमारी (17) है। परिजनों ने छात्रा को गंभीर हालत में DMCH में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना के संबंध में कोमल कुमारी उर्फ पूनम कुमारी के मामा संजय कुमार शर्मा का कहना है कि गांव के भीखन शर्मा के पुत्र कृष्णकुमार शर्मा गांव में पास के सामुदायिक भवन में दो माह पहले कोचिंग सेंटर खोला था, जहां गांव के बच्चे पढ़ने जाया करते थे। इस क्रम में इंटर की छात्रा कोमल भी पढ़ने गई, लेकिन शिक्षक कृष्ण के व्यवहार को देख वह कोचिंग सेंटर जाना बंद कर दी। इसके बाद कृष्ण कोमल के घर जाकर बेहतर ढंग से पढ़ाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर कोमल कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाने लगी।
विज्ञापन
कारण स्पष्ट नहीं
रोज की तरह शनिवार को कोमल कोचिंग गई जिसके बाद शिक्षक ने कोमल को तेजधार हथियार से गला रेतकर फरार हो गया। घटना होते ही कोचिंग के बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। खून से लथपथ पुनक को देखकर लोग परेशान हो गये। आनन् फानन में उसे अस्पताल ले गये। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उस शिक्षक ने ऐसा क्यों किया यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हलांकि कोचिंग में मौजूद छात्रों का कहना है कि कोमल और शिक्षक के बीच किसी बात को लेकर बहस हुआ और फिर शिक्षक ने कोमल का गला रेत कर फरार हो गया।
विज्ञापन
एकलौती बेटी है
पूनम कुमारी के मामा संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कोमल अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री है। पिता और तीन भाई मुंबई रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर सिर्फ मां और दादी रहती है। फिलहाल परिवार के सभी लोग घटना से काफी आहत हैं।