{"_id":"674aa8a633580ca4140870eb","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-remembered-lalu-rabri-raj-we-worked-a-lot-for-development-krishi-mela-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लालू-राबड़ी राज को सीएम नीतीश कुमार ने किया याद, कहा- भूलिएगा मत, 2005 से पहले क्या होता था?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लालू-राबड़ी राज को सीएम नीतीश कुमार ने किया याद, कहा- भूलिएगा मत, 2005 से पहले क्या होता था?
Sat, 30 Nov 2024 11:24 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:24 AM IST
सार
Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग बिहार के विकास के लिए कितना काम कर रहे हैं, यह सब जनता देख रही है। आज हर क्षेत्र में काम हो रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ। पहले कोई काम नहीं होता था।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा सत्र दौरान विपक्ष के खिलाफ कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन, सत्र खत्म होते ही शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष के काम की याद दिलाई। लालू-राबड़ी राज को याद किया। गांधी मैदान में कृषि यात्रिकी मेला का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग बिहार के विकास के लिए कितना काम कर रहे हैं, यह सब जनता देख रही है। आज हर क्षेत्र में काम हो रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ। पहले कोई काम नहीं होता था।
विज्ञापन
2005 से पहले क्या होता था?
सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से पूछा कि याद है न 2005 से पहले क्या होता था? कितना काम हुआ था। यह सब बात भूलिएगा मत। 2005 के नवंबर में हम सरकार में आए थे। उससे पहले कुछ काम होता था क्या। हमलोगों ने कृषि रोड मैप शुरू कराया। एक-एक काम अच्छा से हुआ है। सीएम नीतीश ने आगे कहा कि आपलोगों की उम्र कम है, इसलिए कई लोगों को पहले पता है कि पहले क्या-क्या होता था? आज बिहार में बहुत अच्छे से काम हो रहा है। कभी कोई इतना कर पाया है। महिलाएं कितना अच्छे से काम कर रही हैं। पहले शाम होने से पहले कोई निकलता तक नहीं था। आज तक कोई कुछ किया है। शुरू से हमलोग काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन
हमलोगों ने कृषि रोड मैप बनाया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों के सरकार में आने के पहले किसानों एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। हमलोगों ने राज्य में कृषि रोड मैप बनाया और कृषि विकास कार्यक्रम चलाये गये, जिससे फसलों, फलों एवं सब्जियों के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। प्रदर्शनी में लगाए गए कृषि यंत्रों और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और क्रियाकलापों के बारे में जो जानकारी दी गई है उसको सभी लोग देखें और समझें।
विज्ञापन