फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar reached LJP (Ram Vilas) office for Chuda Dahi Banquet, Chirag Paswan not found.

Makar Sankranti: चूड़ा-दही खाने पहुंचे सीएम नीतीश बगैर भोज खाए लौटे; चिराग पासवान के पार्टी दफ्तर में क्या हुआ

Tue, 14 Jan 2025 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Jan 2025 11:37 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुलाकात नहीं होने पर  सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तंज कसने वाले विपक्ष के नेता कहने लगे कि भोज में आमंत्रित कर चिराग खुद गायब दिखे।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar reached LJP (Ram Vilas) office for Chuda Dahi Banquet, Chirag Paswan not found.
लोजपा रामविलास के प्रदेश कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आज मक्रर संक्रांति है। पटना में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने पार्टी कार्यालय में चूड़ा-दही भोज का आयोजन करती है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय में भोज का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसमें शामिल होने का न्यौता भी दिया गया था। सीएम कार्यालय की ओर से सीएम नीतीश कुमार के आने का समय 14 जनवरी दोपहर 12 बजे का दिया गया। लेकिन, सीएम नीतीश दो घंटा पहले ही अचानक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। 10 मिनट तक रुकने के बाद सीएम नीतीश कुमार रवाना हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान आमंत्रण देने वाले चिराग पासवान वहां मौजूद ही नहीं थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन

चिराग पासवान खुद गायब दिखे
इस घटना के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तंज कसने वाले विपक्ष के नेता कहने लगे कि भोज में एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित कर चिराग पासवान खुद गायब दिखे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में शामिल होने के लिए पहुंच गए लेकिन चिराग वहां नहीं पहुंच पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष ने किया स्वागत
इधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार भी 10 मिनट तक यहां रुके। पार्टी के नेताओं से बातचीत की। इसके बाद बिना भोज खाए ही सीएम नीतीश कुमार रवाना हो गए। 

Bihar News: CM Nitish Kumar reached LJP (Ram Vilas) office for Chuda Dahi Banquet, Chirag Paswan not found.
चिराग पासवान के चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी पहुंचे
वहीं प्रदेश कार्यालय में तय समय के अनुसार चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम शुरू हुआ। चिराग पासवान ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें खुद से चूड़ा-दही परोसा। इस भोज में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, भाजपा के वरीय नेता व पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत एनडीए के कई बड़े नेता पहुंचे। चिराग ने सभी का स्वागत किय। चिराग ने बिहारवासियों से कहा कि  आप सभी को 'मकर संक्रांति' की हार्दिक शुभकामनाएं। उमंग और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed