फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar reached chirag paswan ljpr office, chetan anand with chirag paswan

Bihar News : एक साल पहले ही पूरी हो गई चिराग पासवान की मुराद, LJP-R के दफ्तर पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार

Thu, 28 Nov 2024 07:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Nov 2024 07:26 PM IST
सार

Chirag Paswan : अच्छे दिन इसे कहते हैं! आज ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह चाहेंगे कि उनकी पार्टी की अगली सालगिरह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहें। यह बात कहे कुछ ही घंटे बीते होंगे और सीएम पहुंच गए उनकी पार्टी के कार्यालय।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar reached chirag paswan ljpr office, chetan anand with chirag paswan
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच दूरियां कम होने लगी है। यह बात पूरी तरह स्पष्ट तब हुई जब सीएम नीतीश कुमार लोजपा कार्यालय पहुंचे। चिराग पासवान की पार्टी का 25वां स्थापना दिवस था। इसको लेकर पार्टी के नए कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें ही शामिल होने सीएम नीतीश कुमार गुरुवार शाम पहुंचे। सीएम को देखते ही चिराग ने पैर छूकर उनसे आशीष लिया और गर्म जोशी से स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार ने दिवंगत रामविलास पासवान के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।  इस दौरान मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, एमएलसी संजय सिंह की भी स्थापना दिवस समारोह में उपस्थिति रही। जबकि इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस समारोह में शामिल हुए। 

विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिह्न पर दावा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग उनके दिवंगत पिता राम विलास पासवान द्वारा बनाई गई लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिह्न पर दावा करने वाली उनकी याचिका पर अनुकूल फैसला देगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई पशुपति पारस ने विरोध के कारण लोक जनशक्ति पार्टी दो भाग में विभाजित हो गई थी। इसके बाद चिराग पासवान की पार्टी का चुनाव चिह्न छिन गया था। अब चिराग उम्मीद जता रहे हैं कि उनकी पार्टी को वापस से पहले वाला सिंबल मिल जाएगा। 

विज्ञापन

Bihar News : CM Nitish Kumar reached chirag paswan ljpr office, chetan anand with chirag paswan
चिराग पासवान के साथ उनकी पार्टी वरीय नेता और नेत्री। - फोटो : सोशल मीडिया।

चिराग पासवान ने कहा- मैं शेरनी का भी बेटा हूं
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं बार बार अपनी सभाओं में यह कहता हूं कि “मैं शेर का बेटा हूं“ परंतु आज के इस भावुक क्षण में कहना है कि “मैं शेरनी का भी बेटा हूं“। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड चुनाव के परिणाम के पश्चात इस प्रकार का विश्वास स्थापित हो चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव लोजपा (रा) का टिकट जीत की गारंटी है। इसके साथ उन्होंने किसी प्रकार के आलोचना पर ध्यान न देते हुए सिर्फ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।

मेरी पार्टी की सफलता रास नहीं आ रही
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से कहा कि कुछ लोगों को मेरी पार्टी की सफलता रास नहीं आ रही है। ऐसे लोग ये पचा नहीं पा रहे हैं कि लोजपा (रा) दिन प्रतिदिन कैसे पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। चिराग ने आगे अपने संबोधन में बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में एनडीए के 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट को भी सुनिश्चित करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed