फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar JDU Party Patna event cancelled before jdu working committee meeting in delhi

Bihar News : नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का बड़ा कार्यक्रम कैंसिल; पार्टी टूट पर सीएम के बयान के साथ इसकी चर्चा

Mon, 25 Dec 2023 12:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Dec 2023 12:20 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडी एलायंस में नाराजगी और अपनी पार्टी जदयू में टूट को लेकर भाजपा के बयानों पर जवाब दे दिया है। लेकिन, इस बीच अनूठी वजह बताते हुए जदयू का पटना में प्रस्तावित बड़ा कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar JDU Party Patna event cancelled before jdu working committee meeting in delhi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के घर जाकर मुलाकात के साथ जो बिना बोले संदेश दिया था, वह अब बोलकर भी दे दिया है। उन्होंने इंडी एलायंस में नाराजगी और अपनी पार्टी जदयू में टूट को लेकर भाजपा के बयानों का जवाब दे दिया है। लेकिन, इसके साथ ही जदयू से एक और बड़ी खबर सामने आयी है। जदयू का पटना में एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला था, जिसके लिए पार्टी के तमाम दिग्गज एक दिन पहले तक प्रचार-प्रसार में जुटे थे। लेकिन, कार्यक्रम के दिन ही अचानक इसे कैंसिल कर दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने ऐन मौके पर कार्यक्रम को रद्द करने की जो वजह बताई वह संदेह पैदा कर रही है। दिल्ली में 29 दिसंबर को होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले पटना में कर्पूरी जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह समेत तमाम दिग्गज एक मंच पर दिखने वाले थे।

विज्ञापन


अटल जी को नमन करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, गठबंधन से नाराजगी और जदयू में टूट की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन


ठंड की संभावनाओं को लेकर कार्यक्रम कैंसिल किया गया
इधर, 24 जनवरी को होने वाले बड़े कार्यक्रम (कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती) को कैंसिल करने की वजह जो बताई गई, वह चौंकाने वाला है। उमेश कुशवाहा का कहना है कि ठंड की संभावनाओं को लेकर कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ऐसी उम्मीद थी कि इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख लोग शामिल होते। ऐसे में इन्हें कहां ठहराया जाए यह समस्या थी। इसे लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गई और फिर ये निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में होने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
दरअसल, 29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इससे नीतीश कुमार के संभावित रणनीतिक फैसले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। हालांकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह नियमित बैठक है, जिसमें हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम, आगामी लोकसभा चुनाव, बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण और अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बात रखने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed