{"_id":"67f7af3667c4b72784047d76","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-inaugurate-jp-ganga-path-project-digha-to-didarganj-patna-bihar-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : 30 मिनट में पहुंच पायेंगे दीघा से दीदारगंज, मुख्यमंत्री ने पथ का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : 30 मिनट में पहुंच पायेंगे दीघा से दीदारगंज, मुख्यमंत्री ने पथ का किया लोकार्पण
Thu, 10 Apr 2025 05:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:17 PM IST
सार
Bihar : बदलते बिहार में एक और कड़ी जुड़ गई है, जिसका आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया है। आमजन के लिए यह मिल का पत्थर साबित होने वाला है। अब लोग दीघा से दीदारगंज मात्र 30 मिनट में पहुंच पायेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे बने जेपी गंगा पथ परियोजना का विस्तार दीदारगंज तक किया जा रहा है। जेपी गंगा पथ परियोजना के द्वारा बनाया गया यह पथ दीघा से लेकर कंगन घाट तक है, जिसका विस्तार अब दीदारगंज तक हो रहा है। इस महत्वपूर्ण सड़क की लंबाई 20.5 किलोमीटर है, जो पटना शहर के दो महत्वपूर्ण छोरों को जोड़ेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। करीब 3831 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पथ निर्माण निगम ने कराया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार 2010 वाला खेला होगा? दावे-तैयारी के बीच हकीकत समझें
विज्ञापन
जाम से मिलेगी राहत
इस पथ पटना वासियों को जाम से राहत देने में सहायक सिद्ध होगी। पटना के दो विपरित छोर दीघा से दीदारगंज तक की लगभग 20.5 किलोमीटर दूरी को पूरी करने में मात्र 30 मिनट का समय लगेगा। यह अटल पथ, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, एनआईटी, गायघाट, कंगन घाट, कृष्णा घाट और पटना घाट जैसे सभी महत्वपूर्ण स्थानों को एक सीध में जोड़ती है। इससे पटना के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच यातायात काफी सुगम हो गया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पकड़ौआ शादी के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक का अपहरण! दरभंगा से अगवा, इस जिले में मिला मोबाइल लोकेशन
जेपी के नाम पर हुआ इसका नामाकरण
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर 2013 पर इस परियोजना की नींव रखी गई थी, जिस वजह से इसका नाम जेपी गंगा पथ नाम दिया गया था। पहले चरण में दीघा से गांधी मैदान तक 7.5 किमी सड़क 24 जून 2022 को जनता को समर्पित की गई। इसके बाद दूसरे चरण में 14 अगस्त 2023 पीएमसीएच से गायघाट तक 5.0 किमी, तीसरे चरण 10 जुलाई 2024 को गायघाट से कंगन घाट तक 3.0 किमी और चौथे चरण में कृष्णा घाट संपर्क पथ का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2024 को किया गया।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में क्या कर सकेंगे, कल ही फैसला; जन सुराज ने खुद किया ऐसा दावा
पटना एम्स से पीएमसीएच तक मात्र 20 मिनट में पहुंचेंगे लोग
जेपी गंगा पथ के बन जाने से सबसे ज्यादा फायदा मरीजों के लिए हुआ है। खासकर पटना एम्स से पीएमसीएच तक जाने में बहुत परेशानी होती थी। गंभीर स्थिति वाले मरीजों के लिए यह बहुत बड़ी राहत हुई है। इस पथ की वजह से अब पटना एम्स से पीएमसीएच की दूरी भी घट गई है। मरीजों को एम्स से मात्र 20 मिनट में PMCH तक पहुंचाया जा सकता है।
उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच बना मजबूत संपर्क
यह सड़क लोकनायक जयप्रकाश नारायण सेतु और महात्मा गांधी सेतु से जुड़ती है, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर और भी आसान हो गया है। दीदारगंज तक पूर्ण होने के बाद यह सड़क कच्चीदरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल से भी जुड़ जाएगी। यह अत्याधुनिक सड़क मार्ग आज पटना की जीवन रेखा बन गई है। साथ ही उत्तर बिहार को पटना के साथ जोड़ने और अन्य दक्षिण बिहार की तरफ जाने वाले कई प्रमुख रास्तों से भी बेहतरीन संपर्कता प्रदान करने वाली अति महत्वपूर्ण सड़क बन गई है।