फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar going to resign or will continue silent on bihar political crisis with rjd party

Bihar Politics News : अब सभी को डेढ़ बजे का इंतजार, फैसले की घड़ी; नीतीश कुमार आकर राजभवन जाएंगे या टाल देंगे

Sat, 27 Jan 2024 12:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Jan 2024 12:25 PM IST
सार

Bihar News : राजद के प्रदेश प्रवक्ता और जदयू कोटे के पूर्व मंत्री कह रहे कि महागठबंधन सरकार में सब ठीक है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा सीएम से स्पष्टता के लिए कह रहे। वैसे, आज डेढ़ बजे के बाद सीएम नीतीश पटना लौटकर कुछ कहें, करें- तभी स्पष्ट होगा।
 

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar going to resign or will continue silent on bihar political crisis with rjd party
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही बिहार की मौजूदा महागठबंधन सरकार आज गिर जाएगी? कल नई सरकार शपथ लेगी? सियासी अटकलें यही हैं। इन अटकलों को हवा देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने चुप्पी साध रखी है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अब सीएम नीतीश कुमार से दूरी बना ली है। राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा बार-बार सीएम नीतीश कुमार से स्पष्ट बताने की अपील कर रहे हैं। और, इसके साथ ही दूसरे स्तर पर राजद और जदयू के जिम्मेदार पदाधिकारी कह रहे कि महागठबंधन सरकार में कोई असमंजस नहीं है। तो, क्या आज सवा एक बजे मुख्यमंत्री पटना लौटकर आराम से अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में चले जाएंगे? राजभवन नहीं जाएंगे? सभी सवालों का जवाब आज डेढ़ बजे से रविवार शाम तक मिल जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आज इस्तीफा, कल नई सरकार..अटकलों से अलग क्या है
आज सीएम नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे और कल नई सरकार बना लेंगे, यह सियासी अटकलें चरम पर हैं। लेकिन, 'अमर उजाला' पहले ही सामने ला चुका है कि अगर सरकार में बदलाव होना है तो सात प्वाइंट पर जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी से स्पष्टता चाहिए। अगर राष्ट्रीय जनता दल को जदयू से दूर होने की जानकारी पक्के तौर पर मिल जाती है तो वह अगला स्टैंड साफ करेगी, यह भी पक्का है। फिलहाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार को स्थिर दिखाने के लिए सरकारी कामकाज को आराम से चला रहे हैं। शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आईएएस-आईपीएस का तबादला आदेश दिया। राजद के विभाग में पिछले साल लौटाया गया तबादला आदेश शनिवार को नए सिरे से जारी कराया। सुबह पटना में अग्निशमन विभाग की प्रदर्शनी में गए। इस समय बक्सर में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में हैं। यह विभाग तेजस्वी यादव का है, लेकिन वह मौजूद नहीं हैं। अब सभी की नजर सीएम की वापसी पर है। वह सवा एक बजे पटना आवास लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed