फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar dispatched 109 free medicine vehicles: PHC, health center, hospital

Bihar: अब स्वास्थ्य केद्रों में नहीं होगी दवा की कमी, सीएम नीतीश कुमार ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों को किया रवाना

Thu, 12 Dec 2024 12:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Dec 2024 12:15 PM IST
सार

जिला मुख्यालय से फौरन गांव-गांव में मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयां पहुंचायी जाएंगी। इसके लिए बिहार सरकार ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों की सौगात दी है। इस वाहन से दवाएं तुरंत पहुंचाई जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar dispatched 109 free medicine vehicles: PHC, health center, hospital
सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री मंगल पांडेय ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब दवा की दिक्कत नहीं होगी। जिला मुख्यालय से फौरन गांव-गांव में मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयां पहुंचायी जाएंगी। इसके लिए बिहार सरकार ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों की सौगात दी है। इस वाहन से दवाएं तुरंत पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरवार को एक अणे मार्ग से स्वास्थ्य विभाग के मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से निःशुल्क औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी आयेगी। कुल 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


सभी जिला मुख्यालय में मुफ्त औषधि वाहन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।  इन मुफ्त औषधि वाहनों को प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर संचालित किया जाएगा। 38 जिला मुख्यालयों से प्रखंड मुख्यालय तक 38 मुफ्त औषधि वाहन चलाए जाएंगे। वहीं बाकी बचे वाहनों को प्रखंड से पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा। पहले स्पर पर जिला ओषधि केंद्र से स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं पहुंचाई जाएंगी। वहीं द्वितीय स्तर पर प्रखंड से पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाई पहुंचाई जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed