{"_id":"652d52b1eb4e76576e079757","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-comes-to-meet-lalu-again-rabdi-devi-lok-sabha-seat-sharing-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : लालू से फिर मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार; इस महीने तीसरी बार इस मुलाकात के क्या मायने हैं जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : लालू से फिर मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार; इस महीने तीसरी बार इस मुलाकात के क्या मायने हैं जानिए
Mon, 16 Oct 2023 08:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:41 PM IST
सार
Nitish Kumar : एक बार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सीएम आवास पहुंचते हैं तो दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे राबड़ी आवास में मिलने जाते हैं। दोनों बता नहीं रहे, लेकिन जानकारों की मानें तो 15 मिनट में किसी गंभीर मुद्दे पर इस बार बात नहीं हुई।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। अक्टूबर माह की यह तीसरी मुलाक़ात थी। इस मुलाकात में क्या क्या बातें हुई फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई हैं लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा सीट के शेयरिंग को लेकर दोनों के बीच चर्चाएं हुई हैं। इस मौके पर वहां उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
लोक सभा सीट शेयरिंग पर बातचीत होने का अनुमान
कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में कौन कितने सीट पर लड़ेगा और कौन कहाँ की उम्मीदवारी करेगा इसको लेकर मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के बीच बातचीत हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन फिलहाल इन बातों की चर्चाएं अभी फिजा में घूम रही हैं।
विज्ञापन