{"_id":"65c096b22aa78c1d570b8a46","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-bihar-miniser-asnwered-rjd-party-tejashwi-yadav-khela-on-bihar-floor-test-update-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Floor Test : तेजस्वी बोले- खेला होगा, नीतीश के एक मंत्री बोले- हमलोग खेलना जानते हैं, दूसरे ने बताया क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Floor Test : तेजस्वी बोले- खेला होगा, नीतीश के एक मंत्री बोले- हमलोग खेलना जानते हैं, दूसरे ने बताया क्या होगा
Mon, 05 Feb 2024 01:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:35 PM IST
सार
Bihar News : सत्ता से विपक्ष में आए महागठबंधन के दिग्गज बार-बार कह रहे कि बिहार में खेला होगा। अब सत्तारूढ़ जदयू ने भी मान लिया है कि खेला होगा। जदयू के मंत्री अब फ्रंट पर खेलते हुए तेजस्वी यादव को जवाब दे रहे हैं कि क्या होगा और वह क्या जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञान प्रावैधकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित सिंह।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के साथ बनी नई सरकार में विज्ञान प्रावैधकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में मंत्री बने सुमित सिंह ने तेजस्वी यादव के खेल होने के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग भी थोड़ा बहुत खेलना जानते हैं क्यों कि हम लोग भी खिलाड़ी रहे हैं। मैं भी स्पोर्ट्समैन रहा हूं इसलिए खेल तो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने क्या दिया था बयान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनता दल का साथ छोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा था कि 'अभी खेल शुरू हुआ है, खेल अभी बाकी है। मैं जो कहता हूं वह करता हूं।आप लिख कर ले लीजिए, जनता दल यूनाइटेड जो पार्टी है 2024 में ही ख़त्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि 'नीतीश कुमार शपथ ग्रहण कर लें, लेकिन यह सरकार कितने दिन चलेगी यह कोई नहीं जानता।'
विज्ञापन
कांग्रेस के विधायक पार्टी से नहीं हैं संतुष्ट
बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने कांग्रेस के हैदराबाद जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के विधायक से हमको क्या लेना देना। हम लोग अपने विधायकों को जानते हैं। एनडीए गठबंधन के लोग अपने गठबंधन के विधायकों से मतलब रखते हैं। सुमित सिंह ने कहा कि अगर 16 विधायक वहां गए हैं तो भी कम ही हैं। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अब आप यह भी सोचिए जो विधायक वहां नहीं गए हैं वह कहां हैं। सुमित सिंह ने कहा कि हम लोग तोड़ने में विश्वास नहीं रखते हैं बल्कि जोड़ने में विश्वास रखते हैं। और अगर कोई हमसे जुड़ते हैं तो हम उनको मना क्यों करेंगे। विज्ञान प्रावैधकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में मंत्री सुमित सिंह ने यह भी कहा कि स्वाभाविक है कि उनके विधायक उनसे संतुष्ट नहीं हैं तभी तो वेलोग इधर-उधर जा रहे हैं।