फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar JDU party will fight in jharkhand with bjp alliance, saryu roy offered

Jharkhand News : जदयू झारखंड में कितनी सीटों पर किसके साथ उतरेगी, हुआ तय; नीतीश कुमार की बैठक में सरयू को ऑफर

Sat, 27 Jul 2024 02:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Jul 2024 02:59 PM IST
सार

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर शनिवार को बैठक में पार्टी ने झारखंड विधानसभा की 11 सीटों की सूची पर बात की। गठबंधन के साथ ही सरयू राय को लेकर भी गंभीरता से विचार हुआ।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar JDU party will fight in jharkhand with bjp alliance, saryu roy offered
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : बिहार सरकार

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी जनता दल यूनाईटेड की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड जदयू के दिग्गज खीरू महतो सहित जदयू के बिहार-झारखंड के 20 से ज्यादा नेताओं ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पटना स्थित आवास पर बैठक की। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के साथ ही झारखंड की विधानसभा सीटों को बांटने का प्राथमिक फैसला हुआ है। बैठक में जदयू की झारखंड राज्य इकाई ने अपनी ओर से 11 सीटों को चिह्नित कर दावा रखा। इन सीटों पर भाजपा के साथ बात करने में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा की अहम भूमिका होगी। झारखंड जदयू अध्यक्ष खीरू महतो ने बताया कि बैठक में झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय के मुद्दे पर भी बात हुई।

विज्ञापन


कुर्मियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने की मांग
मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में जदयू  के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और राज्यसभा सांसद खीरू महतो समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि हम भाजपा के साथ गठबंधन में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। पार्टी के सर्वोच्च नेता के साथ जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें कुर्मियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करना भी शामिल था। झारखंड में कुर्मी नेता कुछ समय से मांग उठा रहे थे और आज पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने इसका समर्थन किया। अब हम आगे बढ़ेंगे। इस मुद्दे को संसद में और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन


झारखंड के कुर्मी और कुशवाहा नेताओं के अनुरोध पर बुलाई थी बैठक
वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी एनडीए के हिस्से के रूप में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा रखती है। सीट-बंटवारे का फॉर्मूला तय होने के बाद के इस बारे में आगे की बात की जाएगीद्ध उन्होंने कहा कि आज की बैठक झारखंड के कुर्मी और कुशवाहा नेताओं के अनुरोध पर बुलाई गई थी।वह हमारे सीएम से मुलाकात की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed