फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar attended the birth anniversary of Danveer Bhamashah ji at JDU office: Ceremony

Bihar : सम्मान देने वालों को ही सम्मानित कर छह मिनट में कार्यक्रम से निकले सीएम नीतीश कुमार; कहां हो गया ऐसा?

Tue, 29 Apr 2025 01:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:29 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार जदयू पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शूरवीर दानवीर भामाशाह  की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार ने शूरवीर दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar attended the birth anniversary of Danveer Bhamashah ji at JDU office: Ceremony
जदयू कार्यालय में भामाशाह की जयंती पर स्वागत करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड आज पूरे राज्य में दानवीर शूरवीर भामाशाह की जयंती समारोह मना रही है। जदयू ने प्रदेश कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया। इसमें सीएम नीतीश कुमार समेत जदयू के कई वरीय मंत्री और विधायक शामिल हुए। चौंकने वाली बात यह है कि मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम शामिल होने आए खुद मेजबान बन गए। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें सीएम नीतीश कुमार जदयू एमएलसी ललन शर्राफ का स्वागत करते हुए। सीएम नीतीश कुमार के स्वागत के लिए जो पाग और गमछा लाया गया था, उसी से उन्होंने एमएलसी का स्वागत कर दिया। 

विज्ञापन


उमेश कुशवाहा बोले- 2005 से पहले लोग किसी तरह अपनी जिंदगी जी रहे थे
सीएम नीतीश कुमार को खुद से सभी मंत्री और विधायकों का स्वागत करते देख कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग खुद चौंक गए। सभी लोग सीएम के संबोधन के इंतजार में थे लेकिन सम्मान देने वालों को छह मिनट में ही सम्मानित कर सीएम नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय से निकल गए। इधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नए बिहार के विश्वकर्मा सीएम नीतीश कुमार ने आज के दिन की शुरुआत भामा साहेब की जयंती के समारोह से शुरू किया। 2023 से सीएम नीतीश कुमार ने भामा साहेब की जयंती को राजकीय समारोह घोषित कर दिया। तब से आज के दिन की शुरुआत जयंती के रूप में हो रही है। यह हमलोगों की गर्व की बात है। सीएम नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल में ऐसा काम किया आप निर्भीक होकर अपना काम कर सकते हैं। 2005 से पहले बिहार का हाल कैसा था? व्यवसायी समाज लोगों को ज्यादा पता होगा कि कैसे खुलेआम लूट, हत्याएं होती थी। कारोबार ठप पड़ गए थे। लोग किसी तरह अपनी जिंदगी जी रहे थे। लेकिन, जब से आपलोगों ने सीएम नीतीश कुमार के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपी, तब से बिहार में विकास की बहार आई।
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये देगी नीतीश सरकार, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: CM Nitish Kumar attended the birth anniversary of Danveer Bhamashah ji at JDU office: Ceremony
जदयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी, सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा। - फोटो : सोशल मीडिया।

पुनाईचक पार्क में भी समारोह, मुख्यमंत्री और राज्यपाल हुए शामिल
इससे पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पुनाईचक पार्क स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शूरवीर दानवीर भामा शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed