फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Class IX student murdered in Begusarai

Bihar news: बेगूसराय में 9वीं के छात्र का मर्डर, शाम में ट्यूशन पढ़ने निकला था, सुबह में खेत में मिली लाश

Mon, 20 Feb 2023 09:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 Feb 2023 09:54 AM IST
सार

बेगूसराय में अपराधियों ने एक छात्र का अपहरण कर निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दिया है। शव केले के बागान स्थित स्टेट बोरिंग के हौद से बरामद हुआ है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। 

विज्ञापन
Bihar news: Class IX student murdered in Begusarai
बेगूसराय में 9वीं के छात्र का मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों ने एक छात्र का अपहरण कर निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दिया है। शव केले के बागान स्थित स्टेट बोरिंग के हौद से बरामद हुआ है। इस छात्र की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। मृतक छात्र की पहचान कैथमा गांव निवासी स्वर्गीय प्रवीण कुमार के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कल निकला था ट्यूशन पढ़ने
परिजनों ने बताया कि कल घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए बेगूसराय गया था उसके बाद अचानक वह लापता हो गया। घर वालों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कोई अतापता नहीं चल सका। आज ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि केला बागान स्थित स्टेट बोरिंग के हौद में एक शव पड़ा हुआ है। परिजनों के द्वारा जब उस शव को देखने के लिए गए तो उसकी पहचान कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पहले कन्हैया कुमार का अपहरण किया, फिर निर्मम तरीके से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल इस घटना के बाद मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed