{"_id":"67186a1c3c429f71b3089785","slug":"bihar-news-class-9-student-commits-suicide-in-nalanda-was-alone-at-home-dead-body-found-hanging-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नालंदा में नौवीं क्लास की छात्रा ने किया सुसाइड; घर में अकेले थी, फंदे से लटक दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नालंदा में नौवीं क्लास की छात्रा ने किया सुसाइड; घर में अकेले थी, फंदे से लटक दे दी जान
Wed, 23 Oct 2024 08:44 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:44 AM IST
सार
दीपनगर थानेदार रंजीत राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। कुछ लोगों पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में नौवीं क्लास की छात्रा ने मंगलवार रात को सुसाइड कर लिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंदपुर गांव की है। मृत छात्रा की पहचान महानंदपुर गांव निवासी बृज किशोर शर्मा की (14) वर्षीया पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है। देर शाम परिजन पुलिस की मदद से शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
शव को फंदे से नीचे उतारा
घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि शाम के वक्त काजल घर में अकेली थी। तभी उसने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। घर के सदस्य जब पहुंचे तो देखा कि कमरे में काजल फंदे से लड़की हुई है। इसके उपरांत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वह दिमाग सम्बंधित बीमारी से ग्रसित थी। काजल कुमारी नौवीं क्लास की छात्रा थी। वह घर में तीन बहनों में सबसे छोटी थी भाई अमरदीप कुमार दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है वहीं पिता स्कॉटलैंड में कार्यरत है। वह अपनी मौसी के साथ गांव में रह रही थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी दीपनगर पुलिस
वहीं इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष रंजीत राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन