फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Clash between two parties in Patna, heavy stone pelting from both sides; Police caught 20

Bihar News: पटना में दो पक्षों के बीच भिडंत, दोनों ओर से जमकर पथराव, फायरिंग भी की; पुलिस ने 20 को पकड़ा

Mon, 04 Nov 2024 12:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

Patna News: गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर रोड़े बरसाए। दोनों पक्ष से लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Clash between two parties in Patna, heavy stone pelting from both sides; Police caught 20
घटना के बाद पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के गर्दनीबाग में यारपुर ओवरब्रिज के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर पथराव भी किया। घटना रविवार को हुई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद गर्दनीबाग थानेदार मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों को भगाते हुए मामला शांत कराया। लेकिन फिर देर रात दोनों पक्ष फिर एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों ने जमकर रोड़े बरसाए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर रोड़े बरसाए। दोनों पक्ष से लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में भिड़ंत
स्थानीय लोगों का कहना है कि यारपुर ओवरब्रिज के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।  मारपीट के बाद पथराव होने लगा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हालत को काबू में किया। जब पुलिस पहुंची तो सभी फरार हो गए। लोगों का कहना है कि यह लोग गैरकानूनी कार्य में लिप्त रहते हैं। शराब के कारोबार का आरोप भी इन पर लगता रहा है। 
विज्ञापन


दोनों पक्ष से कई लोग हिरासत में
डीएसपी डॉ अन्नू कुमार ने बताया कि वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। उन्होंने बताया कि यारपुर में ओवरब्रिज के दोनों तरफ शराब पीने और बेचने की लगातार सूचना मिलती रहती है और पुलिस छापेमारी भी करती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले का सत्यापन होने के बाद प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed