फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Clash between two parties in Patna, guns roared fiercely from both sides; death of pregnant woman

Bihar News : पटना में दो पक्षों में भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर गरजीं बंदूकें; गर्भवती महिला की मौत

Sat, 18 Nov 2023 01:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Nov 2023 01:53 PM IST
सार

Patna News : गोलीबारी में राजकुमार राय सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद मनेर थाना के सादिकपुर गांव में पुलिस कैंप कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Clash between two parties in Patna, guns roared fiercely from both sides; death of pregnant woman
यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना के मनेर में शराब को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


गोलीबारी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए
घटना की सूचना मिलने के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि 28 साल की गर्भवती महिला (पूजा देवी) को गोली लगी है। वहीं इस गोलीबारी में राजकुमार राय सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद मनेर थाना के सादिकपुर गांव में पुलिस कैंप कर रही है। दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन ने बताया कि घटना में एक महिला के गोली लगने से मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शराब पीने को लेकर शरू हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि हरिशंकर यादव, खिलाड़ी यादव, राजकुमार राय के बीच शनिवार को शराब पीने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर एक गुट ने जमकर गोलीबारी शुरू कर दी। अपने ससुराल शाहपुर थाना के हवासपुर से सादिकपुर गांव छठ पूजा करने आयी पूजा देवी 28 वर्ष को गोली लगी। आननफानन में लोगों ने इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed