फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Clash between two communities Gaya Bihar Police investigation

Bihar News : दो पक्षों के बीच हुई झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी; मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 19 Mar 2025 10:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

Bihar : दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Clash between two communities Gaya Bihar Police investigation
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया जिले में देर शाम अचानक दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी की घटना घटी। पत्थरबाजी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पत्थरबाजी की सूचना पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, पुलिस बलों के आने से पहले पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था। अब तक पुलिस को वारदात के कारणों का वजह नहीं पता चल सका है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। पूरे इलाके में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। अब पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन


दो पक्षों के युवकों के बीच हुई पत्थरबाजी 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर मोहल्ला स्थित काली मंदिर के समीप दो पक्ष के युवकों के बीच पथराव किया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े पत्थर बिखरे हुए थे। सड़कों पर ईट-पत्थर देख लग रहा था कि काफी देर तक दोनों पक्षों के युवकों के बीच पत्थरबाजी हुई होगी। हालांकि पत्थरबाजी की घटना में अभी तक किसी की घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरा इलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दील 
पत्थरबाजी की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना के बाद सड़क पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। वहीं इस तरह की वारदात के सूचना पर एडिशनल एसपी पीएन साहू अपने दलबल के साथ मौके पहुंचे। इस संबंध में उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना मिली कि दो समुदाय के युवकों के द्वारा किसी बात को लेकर पथराव किया गया है, जिसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि घटना का कारण क्या है ? यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

यह खबर भी पढ़िए - http://Bihar News: पप्पू यादव का सपना टूटा, मगर दिल खिला; कन्हैया कुमार के कारण राजेश कुमार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

सीसीटीवी फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान 
उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी के मामले अब-तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन, आसपास के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर घटना का कारण क्या था ? फिलहाल पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले को शांत करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed