फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Chirag Paswan condemned slapping by Patna DM during protest BPSC leak question paper.

Bihar News : बीपीएससी पेपर लीक व थप्पड़ कांड पर भड़के चिराग, कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच

Sat, 14 Dec 2024 08:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 14 Dec 2024 08:05 PM IST
सार

Bihar :  यदि छात्रों को पेपर लीक और धांधली को लेकर एक प्रतिशत भी संदेह है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। सांच को आंच नही आनी चाहिए। छात्रों के संदेह को दूर किया जाना चहिए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को हमारी पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी।      

विज्ञापन
Bihar News : Chirag Paswan condemned slapping by Patna DM during protest BPSC leak question paper.
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में थप्पड़ कांड की निंदा करते हुए पेपर लीक प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। चिराग पासवान शनिवार को औरंगाबाद के अम्बा में चिल्हकी हाई स्कूल मैंदान में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान को एलजेपीआर में शामिल करने के लिए आयोजित नव संकल्प सभा सह मिलन समारोह को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि बीपीएससी की परीक्षा के दौरान पटना के डीएम ने हिंसक व्यवहार किया है। डीएम ने छात्र को थप्पड़ मारा है। मैं और मेरी पार्टी थप्पड़ कांड की कड़ी भर्त्सना करती है। साथ ही बीपीएससी  पेपर लीक के आरोपों की जांच की मांग करते है।

विज्ञापन


चिराग ने जांच की मांग की 
चिराग पासवान ने कहा कि यदि छात्रों को पेपर लीक और धांधली को लेकर एक प्रतिशत भी संदेह है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। सांच को आंच नही आनी चाहिए। छात्रों के संदेह को दूर किया जाना चहिए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) कतई बर्दाश्त नही करेगी।          
विज्ञापन


आने वाले 10 माह बिहार की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
इसके पूर्व मिलन समारोह में चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की राजनीति के लिए आने वाले दस महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। दस महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। इन दस महीनों का इस्तेमाल एक-एक कार्यकर्ता को चिराग पासवान बनकर करना है। मैं ही नही हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता चिराग पासवान है। इसलिए इन दस महीनों में हर कार्यकर्ता को चिराग पासवान बनकर हर घर तक पहुंचना है। लोगों को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात बतानी है। इसके मायने क्या है, यह बताना है, तभी जाकर विधानसभा चुनाव में एनडीए को सफलता मिलेगी। चिराग पासवान ने कहा कि पंकज पासवान हमारे पिता रामविलास पासवान के पुराने संपर्की रहे है। पार्टी में शामिल होने के पहले उन्होने मुझे मेरे पिता के साथ की तस्वीर दिखाई। तस्वीर में मेरे पिता पंकज पासवान को आर्शीवाद दे रहे थे। जिसे मेरे पिता का आर्शीवाद प्राप्त हो, उसे मैंने पार्टी में खुले दिल से शामिल किया है। पंकज पासवान पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता एलजेपीआर के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने की। मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा, प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह, मनोज कुमार सिंह, सरूण पसवान, विजय यादव, प्रदेश सचिव विजय अकेला, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, महिला नेत्री कुसुम देवी, रंजू वर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed