{"_id":"6579ddc115342124b40814e7","slug":"bihar-news-china-s-liu-got-married-in-khagaria-had-a-love-affair-for-many-years-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पाकिस्तान के बाद अब चीन की लीयू बनी भारत की बहू, खगड़िया में लिया सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पाकिस्तान के बाद अब चीन की लीयू बनी भारत की बहू, खगड़िया में लिया सात फेरे
Wed, 13 Dec 2023 10:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:07 PM IST
सार
Love Affairs : पाकिस्तान की जावेरिया ख़ानम और सीमा हैदर के बाद अब चीन की रहने वाली लियू भारत आकर बिहार के युवक को अपना पति बनाया है। हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर वह बहुत खुश है।
विज्ञापन
लियू डन बनी खगड़िया की बहू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के कराची की रहने वाली जावेरिया ख़ानम और सीमा हैदर के बाद अब चीन की लियू भारत की बहू बन गई है। लियू ने खगड़िया जिला के राजीव के साथ शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। इस संबंध में राजीव कुमार ने बताया कि शुरू में परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं थे, लेकिन हमारे दृढ निश्चय और सच्चे प्यार के सामने लियू को अपनाने के लिए तैयार हो गये। यह शादी खगड़िया में हुई जहां लियू ने शादी के दौरान जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन