फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Childbirth lost its life due to negligence of quacks in Gaya.Health Department Tejaswi Yadav

Bihar News : तेजस्वी क्या देंगे जवाब; झोलाछाप चिकित्सकों के कारण प्रसूता की गई जान

Fri, 03 Nov 2023 05:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Nov 2023 05:45 PM IST
सार

Bihar Health Department : सरकार के दावे हैं कि सरकारी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं लेकिन शहर में झोला छाप चिकित्सकों के दुकानों पर न तो प्रशासन का लगाम है और न ही बिहार स्वास्थ्य समिति का, लिहाजा प्रसूता महिलाओं की जान जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Childbirth lost its life due to negligence of quacks in Gaya.Health Department Tejaswi Yadav
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में झोलाछाप चिकित्सकों के कारण फिर एक प्रसूता की मौत हो गई। मामला डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले की है। मृतका मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पांच नंबर गेट बेलाही गांव निवासी रंजन कुमार की पत्नी शोभा देवी (26) थी। परिजनों का कहना है कि शोभा देवी को बीते 21 अक्टूबर को छोटकी नवादा गांधी चौक स्थित डॉ.आर. दास के क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की देर रात उक्त झोलाछाप चिकित्सक ने प्रसूता का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक की लापरवाही के कारण प्रसूता की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


परिजनों ने किया हंगामा
महिला की मौत के बाद परिजनों ने सुबह में उक्त झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की जान गई है। हंगामा की सूचना मिलने पर डेल्हा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर किसी तरह हंगामे को शांत कराया। उसके बाद छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है 
विज्ञापन


तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले में स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गया जिले में कुल 171 प्राइवेट नर्सिंग होम हैं। नियमानुसार  मात्र 50 ही ऐसे नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जिनके पास लाईसेंस है। उन्होंने बताया कि अन्य नर्सिंग होम के पास लाईसेंस नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed