{"_id":"679a23cef6c69ee5510c1c73","slug":"bihar-news-child-murdered-in-rohtas-bihar-news-crime-news-bihar-news-updates-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सात साल के मासूम की निर्मम हत्या, गांव के एक मकान में भूसे के अंदर छुपाकर रखा गया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सात साल के मासूम की निर्मम हत्या, गांव के एक मकान में भूसे के अंदर छुपाकर रखा गया था शव
Wed, 29 Jan 2025 06:19 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:19 PM IST
सार
Rohtas News: परिजनों के अनुसार, गणतंत्र दिवस के दिन बालक मां से कुछ पैसे लेकर घर से बाहर निकला, लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना स्थानीय थाने में दी गई थी और पुलिस ने भी बच्चे की खोजबीन के लिए काफी प्रयास किया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव में बीते रविवार से गायब एक 7 वर्षीय बच्चे का शव बुधवार की सुबह गांव के हीं एक अन्य मकान से बरामद किया गया है। मकान में भूसे के अंदर छुपा कर रखे गए शव के बरामद होने के बाद इलाके में तनाव है तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर एहतियातन पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है तथा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि करगहर थानाक्षेत्र के बभनी गाँव से बीते रविवार को एक सात वर्षीय बच्चा अचानक से गायब हो गया था। जिसको लेकर परिजनों ने काफी खोजबीन की और थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई, लेकिन बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चल सका और बुधवार की सुबह अचानक गांव के हीं एक मकान में रखे भूसे के अंदर से बच्चे का शव बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय बालक हिमांशु कुमार बभनी गांव निवासी सुधीर सिंह का पुत्र बताया जाता है जो गांव के हीं एक निजी विद्यालय में पढता था।
विज्ञापन
घटनास्थल का एसपी ने किया निरीक्षण
घटना के दूसरे दिन रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने भी बभनी गांव जाकर घटनास्थल का मुआयना किया था और बच्चों के गुमशुदगी के संदर्भ में काफी जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों को बच्चे की खोजबीन के लिए कई दिशा निर्देश दिए थे। इसके पश्चात पुलिस को आज यह सफलता हाथ लगी है। वहीं एसपी रौशन कुमार ने शव मिलने की सूचना पर एक बार फिर बभनी गांव जाकर निरीक्षण किया। घटनास्थल से एफएसएल की टीम द्वारा कई सबूत इकट्ठा किए गए हैं और मामले के अनुसंधान को लेकर भी एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
26 जनवरी से गुम था बच्चा
जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय बालक हिमांशु कुमार बीते 26 जनवरी से ही गायब था। परिजनों के अनुसार, गणतंत्र दिवस के दिन बालक मां से कुछ पैसे लेकर घर से बाहर निकला, लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना स्थानीय थाने में दी गई थी और पुलिस ने भी बच्चे की खोजबीन के लिए काफी प्रयास किया। जिसके पश्चात बुधवार को उसका शव गांव के एक मकान से बरामद हुआ। बता दें कि रोहतास जिले से इन दोनों बच्चों के गुम होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हालांकि कुछ मामलों में बच्चों की सकुशल वापसी हो गई है लेकिन कई घटनाएं अभी भी पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें और जरूरी होने पर हीं घर से अकेले बाहर जाने दें।