फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Chief Minister Nitish Kumar and Lalan Singh reached Patna Airport. patna news.

Bihar News: जदयू अध्यक्ष बने नीतीश कुमार एयरपोर्ट से पैदल ही निकले, पीछे ललन सिंह; पार्टी टूट का ऐसे दिया जवाब

Sat, 30 Dec 2023 07:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Dec 2023 07:37 PM IST
सार

Bihar : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पटना एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जमकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Bihar News : Chief Minister Nitish Kumar and Lalan Singh reached Patna Airport. patna news.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पटना एयरपोर्ट पहुंचे। नीतीश कुमार और ललन सिंह एक  साथ पैदल ही एयरपोर्ट से बाहर निकले, हजारों कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। पटना पटना एयरपोर्ट पर आने के बाद एक स्ट्रांग मैसेज देने की कोशिश की। उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि हमारी और ललन सिंह की दोस्ती है वह एकजुट है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर ढोल बाजा के साथ हुआ स्वागत 
नीतीश कुमार और ललन सिंह एक साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले। बाहर निकलते ही कार्यकर्ता ढोल बाजा बजाने लगे। मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगने लगे। ढोल बाजे बजाये जाने लगे। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। एयरपोर्ट से बाहर कुछ दूर तक ललन सिंह के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल ही चले। फिर बाद में दोनों गाड़ी में बैठकर अपने निवास स्थान की ओर रवाना हुए। साथ साथ चलने की वजह शायद यह भी थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कोई तल्खी नहीं है कोई टूट नहीं है, यह दिखाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


जोर पर थी पार्टी टूटने की थी चर्चा 
जनता दल यूनाईटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपना इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार को सौंप दिया। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की कमान संभाल ली है। बैठक से पहले यह चर्चा थी कि ललन सिंह पार्टी अध्यक्ष पद से मुक्त हो जाएंगे।साथ ही यह भी चर्चा थी कि जदयू टूट रही है। इस बात को ललन सिंह ने अफवाह बताया था वहीं नीतीश कुमार इस बैठक को 'नॉर्मल' बताकर आगे बढ़ गए। फिलहाल दोनों साथ साथ चलते हुए पार्टी टूटने के सवाल का इस तरह से जवाब दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed