फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chief Minister inspected the construction work in Mithapur

Bihar News: चार सीटों पर उपचुनाव के परिणाम के दिन भी कहीं और व्यस्त रहे सीएम, कहां-क्या कर रहे थे नीतीश कुमार

Sat, 23 Nov 2024 03:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Nov 2024 03:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मीठापुर, पटना में निर्माणाधीन बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। ये परियोजनाएं उच्च तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चल रही हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Chief Minister inspected the construction work in Mithapur
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से चर्चा करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की चार विधानसभा (बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़) सीटों पर आज चुनाव परिणाम आने वाला है। ऐसे सभी का ध्यान सिर्फ इन चुनाव परिणाम पर टिका हुआ है। मगर सीमए नीतीश कुमार का ध्यान आज के दिन भी कहीं और लगा रहा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। वहीं, सीएम नीतीश कुमार विकास कार्यों के निरीक्षण में लगे नजर आए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मीठापुर में निर्माणाधीन बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा तथा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने परियोजना के संबंध में रेखाचित्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण एवं रेखाचित्र के माध्यम से बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के बालक एवं बालिकाओं को उच्च स्तर की तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु 27 जुलाई 2022 को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इसके भवन के निर्माण के लिए मीठापुर, पटना में 05 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। मुख्य भवन 04 मंजिल का होगा। इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 1,11,732 वर्गफीट है। इसके भूतल पर डीन कार्यालय, रजिस्ट्रार का कार्यालय, कैफेटेरिया एवं अन्य कार्यालय, प्रथम तल पर कुलपति कार्यालय, मीटिंग हॉल तथा मूल्यांकन केन्द्र बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय तल पर कार्यालय कक्ष, मूल्यांकन केन्द्र, भंडारगृह आदि तृतीय तल पर 05 अभिलेखागार, भंडारगृह आदि तथा चतुर्थ तल पर मूल्यांकन केन्द्र एवं 02 बड़े बहुउद्देशीय हॉल बनाया जा रहा है। साथ ही इस परिसर में 01 अतिथि गृह का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 08 कमरे तथा 04 सुइट रूम का निर्माण किया जाना है। यहां 01 केयर टेकर आवास का भी निर्माण किया जा रहा है।

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय भवन निर्माण
राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा (मेडिकल एजुकेशन) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजना के रूप में सात निश्चय-2 योजना के अंतर्गत स्थापित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नये भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। भवन का कुल क्षेत्रफल 27567 वर्गमीटर है। परियोजना के दो भाग हैं। प्रथम भाग मुख्य विश्वविद्यालय भवन, जिसका कुल क्षेत्रफल 12,645 वर्ग मीटर है, जिसके अंतर्गत प्रशासनिक सह शैक्षणिक भवन, परीक्षा कक्ष, औषधालय, बहुउद्देशीय मंच, प्रतीक्षालय कक्ष, सूचना केन्द्र, नामांकन शाखा, कुलाधिपति कक्ष, प्रशिक्षण सह स्थानन शाखा इत्यादि हैं।  दूसरे भाग उपभवन, जिसका कुल क्षेत्रफल 14922 वर्ग मीटर है, जिसके अंतर्गत कुलपति आवास, विश्वविद्यालय अतिथि गृह तथा बहुउद्देशीय सभागार की व्यवस्था की गई है।

निर्माण कार्य ऐसा हो कि परिसर देखने में अच्छा लगे
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत विश्वविद्यालय के बनाये जा रहे मुख्य भवन, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, परीक्षा एवं मूल्यांकन भवन, सभागार, स्टॉफ क्वाटर सहित सभी संरचनाओं का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और तेजी से कराएं। निर्माण कार्य ऐसा हो कि परिसर देखने में अच्छा लगे। उन्होंने कहा कि मीठापुर के इस क्षेत्र में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वाविद्यालय, निफ्ट, चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी एवं मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान बनाए गए हैं। यह पूरा क्षेत्र काफी अच्छा हो गया है। इन दोनों विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा तो यह क्षेत्र और भी अच्छा दिखेगा।


ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed