फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Pakistani wife living with husband in Muzaffarpur Tanveer said she likes India never went to Pakistan

शौहर संग बिहार में रह रही पाकिस्तानी बीवी: तनवीर बोले- उसे भारत पसंद है, निकाह के बाद कभी वह पाकिस्तान नहीं गई

Fri, 25 Apr 2025 11:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 11:30 PM IST
सार

Pakistani Wife in Bihar: पाकिस्तान की एक महिला बिहार में अपने पति संग रह रही है। उसके पति का कहना है कि वह शादी के बाद कभी भी पाकिस्तान नहीं गई, उसे भारत पसंद है।

विज्ञापन
Pakistani wife living with husband in Muzaffarpur Tanveer said she likes India never went to Pakistan
निकाह - फोटो : freepik.com

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए पाक समर्थित आतंकी के द्वारा कायराना हमला होने के बाद भारत सरकार ने अटारी बॉर्डर बंद करने का एलान कर दिया है। वहीं, इसके साथ ही भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस जाने का आदेश भी जारी कर दिया है। इसके बाद लोग वापस लौटने लगे हैं। वहीं, शादी कर कई दशकों से यहां रह रहे पाकिस्तान महिलाओं ने कहा, हमें ऐसा कोई आदेश नहीं मिला हम खुश हैं। यहां पति के साथ रह रहे हैं, हमें लॉन्ग टर्म वीजा मिला हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, ईमेल में लिखा- जज साहब आपकी कोर्ट में आरडीएक्स रखा है

विज्ञापन

दअरसल, मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर की वजीहा की चिंता बढ़ गई है। वह बीते 13 वर्ष से यहां रह रही हैं, जो एक जनवरी 2012 को आई थीं। वजीहा पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली हैं और मुजफ्फरपुर में माड़ीपुर के महबूब कॉलोनी के रहने वाले तनवीर अहमद से शादी की थीं। उसके बाद से वजीहा यहीं रह रही हैं। अपने एक रिश्तेदार के यहां जो कि सारण जिले में है, शादी में शरीक होने आई थीं और तब से रह रही हैं। 

यह भी पढ़ें: लेक्सा और बेंचमार्क बिहटा में लगाएंगी अपने संयंत्र, अगले दो साल में करीब 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

बता दें कि 30 दिसंबर 2011 को वजीहा अटारी बॉर्डर से टूरिस्ट वीजा पर भारत में प्रवेश की थी और वह 31 दिसंबर को दिल्ली पहुंचीं। एक जनवरी 2012 को बिहार के सारण स्थित अपने मां के चाचा के घर पहुंचीं। तीन जनवरी को वहां उनके संबंधी की निकाह थी और तब तनवीर भी उसमें शरीक होने गए थे। वहीं, इन दोनों की मुलाकात हुई है और ठीक छह दिन बाद नौ जनवरी 2012 को दोनों ने निकाह कर लिया था। तब तनवीर सऊदी अरब में नौकरी करते थे। फिर अपनी शादी के बाद तनवीर नौकरी को छोड़कर मुजफ्फरपुर वापस लौट आए और यहां अपना व्यापार शुरू किया। 

विज्ञापन

फिर इसके बाद 12 जनवरी को कोर्ट में शादी किया। उसके बाद शॉर्ट टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया।साथ ही लॉन्ग टर्म वीजा के लिए भी अप्लाई कर दिया और फिर उसके बाद से उन्हें लांग टर्म वीजा मिला गया। दोनों को दो बेटी और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी का नाम जैनब तनवीर (10), जबकि छोटी बेटी का नाम वहीबा तनवीर (8) है और बेटा का नाम अरहम तनवीर (6) है। 

यह भी पढ़ें: बिहार के इस अंचल का काम सबसे अच्छा, हसपुरा को दूसरा और बाराहाट को मिला स्थान; देखिए पूरी लिस्ट

इसको लेकर तनवीर ने बताया है कि 13 साल पहले उनकी शादी हुई है और उस समय से वजीहा यही रह रही हैं। अब जो लोग टूरिस्ट वीजा पर आए हैं, उनको ही भारत सरकार के द्वारा वापस जाने के लिए बोला गया है। लेकिन शादी के बाद मेरी पत्नी को लॉन्ग टर्म वीजा मिला चुका है। हर साल इसका एक्सटेंशन करवाना होता है। अब 13 साल से लगातार एक्सटेंशन हो रहा है। अभी हमें केंद्र सरकार से अभी तक ऐसा कोई नोटिस या आदेश नहीं आया है कि मेरी पत्नी को वापस जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed