फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Chanptia bjp leader viral video distributing money in west champaran lok sabha election 2024

Election 2024 : पप्पू यादव के बाद अब भाजपा का रुपये बांटने वाला वीडियो; बिहार में कहां हो गया यह कांड

Thu, 23 May 2024 06:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 May 2024 06:28 PM IST
सार

Viral Video : भाजपा नेताओं का लोगों के बीच पैसा बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो चुनावी माहौल का है, हालांकि वीडियो में दिख रहे नेता ने इसे तीन महीने पुराना बताया है। इससे पहले, कल पप्पू यादव का वीडियो आया था।

विज्ञापन
Bihar News : Chanptia bjp leader viral video distributing money in west champaran lok sabha election 2024
भाजपा नेताओं के वायरल वीडियो में रुपये तो दिख रहे, मगर काम का पता नहीं चल रहा। - फोटो : social media

विस्तार

पटना में सारण लोकसभा सीट पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थकों के बीच रुपये बांटने का पप्पू यादव का वीडियो सामने आया था। अब भाजपा नेताओं का लोगों के बीच पैसा बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जाता है की वीडियो में जिले के भाजपा के चनपटिया पूर्वी मंडल के अध्यक्ष मयंकेश्वर दुबे का है, जो अपने हाथों में एक लिस्ट लेकर लोगों का नाम बोल रहे हैं और उनके बगल में बैठे भाजपा नेता विमल कुमार लोगों के बीच पैसा बांटने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो चुनावी माहौल का बताया जा रहा है, क्योंकि इसमें एक बच्चा सिर पर भाजपाई टोपी लगाए हुए भी दिख रहा है। वीडियो का बात सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर सदर एसडीपीओ-1  विवेक दीप ने कहा कि पैसा बांटने का वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


जवाब : अप्रैल में पीएम आने वाले थे, तभी का वीडियो है
वायरल वीडियो में दिख रहे भाजपा के चनपटिया पूर्वी मंडल के अध्यक्ष मनकेश्वर दुबे ने इस बाबत बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो तीन महीने पहले का है। उन्होंने बताया कि हार से हताश होकर विपक्षी लोग खासकर कांग्रेस के लोग मेरी छवि खराब करने की नीयत से 3 महीने पुरानी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। मेरे विपक्षी जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वह लगभग तीन माह पुराना है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया में एक सभा को संबोधित करने आए हुए थे। उसी समय का वह वीडियो है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को नाश्ता व चाय के लिए कुछ पैसा दे रहा था और उसी समय किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया होगा। उन्होंने बताया कि विपक्षी द्वारा मुझे ऊपर बदनाम करने के नीयत से साजिश की जा रही है। वीडियो बहुत पुराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed