{"_id":"664f3d613e3bccc9af002835","slug":"bihar-news-chanptia-bjp-leader-viral-video-distributing-money-in-west-champaran-lok-sabha-election-2024-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024 : पप्पू यादव के बाद अब भाजपा का रुपये बांटने वाला वीडियो; बिहार में कहां हो गया यह कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024 : पप्पू यादव के बाद अब भाजपा का रुपये बांटने वाला वीडियो; बिहार में कहां हो गया यह कांड
Thu, 23 May 2024 06:28 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 May 2024 06:28 PM IST
सार
Viral Video : भाजपा नेताओं का लोगों के बीच पैसा बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो चुनावी माहौल का है, हालांकि वीडियो में दिख रहे नेता ने इसे तीन महीने पुराना बताया है। इससे पहले, कल पप्पू यादव का वीडियो आया था।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के वायरल वीडियो में रुपये तो दिख रहे, मगर काम का पता नहीं चल रहा।
- फोटो : social media
विस्तार
पटना में सारण लोकसभा सीट पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थकों के बीच रुपये बांटने का पप्पू यादव का वीडियो सामने आया था। अब भाजपा नेताओं का लोगों के बीच पैसा बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जाता है की वीडियो में जिले के भाजपा के चनपटिया पूर्वी मंडल के अध्यक्ष मयंकेश्वर दुबे का है, जो अपने हाथों में एक लिस्ट लेकर लोगों का नाम बोल रहे हैं और उनके बगल में बैठे भाजपा नेता विमल कुमार लोगों के बीच पैसा बांटने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो चुनावी माहौल का बताया जा रहा है, क्योंकि इसमें एक बच्चा सिर पर भाजपाई टोपी लगाए हुए भी दिख रहा है। वीडियो का बात सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर सदर एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने कहा कि पैसा बांटने का वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
जवाब : अप्रैल में पीएम आने वाले थे, तभी का वीडियो है
वायरल वीडियो में दिख रहे भाजपा के चनपटिया पूर्वी मंडल के अध्यक्ष मनकेश्वर दुबे ने इस बाबत बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो तीन महीने पहले का है। उन्होंने बताया कि हार से हताश होकर विपक्षी लोग खासकर कांग्रेस के लोग मेरी छवि खराब करने की नीयत से 3 महीने पुरानी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। मेरे विपक्षी जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वह लगभग तीन माह पुराना है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया में एक सभा को संबोधित करने आए हुए थे। उसी समय का वह वीडियो है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को नाश्ता व चाय के लिए कुछ पैसा दे रहा था और उसी समय किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया होगा। उन्होंने बताया कि विपक्षी द्वारा मुझे ऊपर बदनाम करने के नीयत से साजिश की जा रही है। वीडियो बहुत पुराना है।
विज्ञापन