{"_id":"65fbd22fc86dda43830a9058","slug":"bihar-news-case-against-youtuber-manish-kashyap-accused-of-violating-code-of-conduct-in-motihari-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : यूट्यूबर मनीष कश्यप पर फिर से केस, अब इस मामले को लेकर मोतिहारी में दर्ज कराई गई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : यूट्यूबर मनीष कश्यप पर फिर से केस, अब इस मामले को लेकर मोतिहारी में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
Thu, 21 Mar 2024 11:52 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:52 AM IST
सार
मोतिहारी के दरपा थाना में छोड़ादानों अंचल के सीओ सह सेक्टर पदाधिकारी सुधीर कुमार यादव के आवेदन पर मनीष कश्यप, प्रकाश साह समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूट्यूबर मनीष कश्यप फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप पर फिर से केस हुआ है। इस बार आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बिना सूचना के ही मनीष कश्यप चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहा था। इसके बाद मोतिहारी के दरपा थाना में छोड़ादानों अंचल के सीओ सह सेक्टर पदाधिकारी सुधीर कुमार यादव के आवेदन पर मनीष कश्यप, प्रकाश साह समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज किया गया है।
चुनावी सभा को संबोधित करने लगा यूट्यूबर
दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी को सुचना मिली कि मनीष कश्यप नरकटिया बाजार में बिना अनुमति के चुनावी सभा को संबोधित करने आने वाला है। जिसके बाद थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने अपने अन्य पुलिस बल के साथ नरकटिया बाजार पहुंचकर विधि-व्यवस्था पर नजर रखने लगे। तभी मनीष कश्यप दो गाड़ी से 10 लोगों के साथ पहुंचे तथा नकटिया बाजार निवासी प्रकाश साह के घर के बरामदा में खड़ा होकर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने पक्ष में वोट करने के लिए लोगों से अपील करने लगा। इस दौरान वहां 250 से 300 लोग जमा हो गए। इसके बाद मनीष कश्यप से वैध आदेश लेने के संबंध में पूछने पर वरीय पदाधिकारी काे कोई आदेश नहीं दिखाया गया।
क्या कहते हैं जिला पंचायती राज पदाधिकारी
इस संबंध ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान ने बताया कि बिना अनुमति के चुनावी सभा करना आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का है। और यूट्यूबर मनीष कश्यप ने इसका उल्लंघन किया है। ऐसे में मनीष कश्यप, प्रकाश साह सहित दस अज्ञात के विरुद्ध दरपा थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।