Bihar: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
Bihar: बिहार के दो जिलों में कैंसर अस्पताल बनाये जाएंगे। इससे आगामी दिनों में बिहार के मरीजों को इलाज के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे बिहार के स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में गुणात्मक एवं सकारात्मक वृद्धि होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में कैंसर पीड़ितों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बेगूसराय तथा नवादा जिलान्तर्गत कैंसर अस्पताल की स्थापना की जाएगी। आगामी 03-05 वर्षों के अन्दर कैंसर के बेहतर ईलाज हेतू बिहार के कुल 09 प्रमंडलों में कैंसर के इलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। इससे आगामी दिनों में बिहार के मरीजों को इलाज के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे बिहार के स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में गुणात्मक एवं सकारात्मक वृद्धि होगी। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का।
दरअसल स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सभागार में बिहार सरकार एवं होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में राज्यान्तर्गत कैंसर केयर की सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस मौके पर मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य के सभी 38 जिलों में कैंसर स्क्रिनिंग कार्यक्रम, 17 जिलों में डे-केयर कीमोथेरेपी कार्यक्रम, 23 जिलों में पैलियेटिव केयर कार्यक्रम, मुफ्त कैंसर की दवाएं जिला अस्पतालों में निरन्तर निर्वाध रूप से वितरित किए जा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें -BPSC 71th CCE 2025: बीपीएससी ने 71वीं सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी, इतने पदों पर निकली वैकेंसी
मंगल पांडेय ने कहा कि 09 से 14 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.भी. मुफ्त टीकाकरण जारी है। राज्य में 100 शैय्या का पैलियेटिव केयर अस्पताल की स्थापना हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सकारात्मक प्रयासों को देखते हुए कैंसर प्रिवेंशन एवं कन्ट्रोल को ध्यान में रखते हुए कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी का निबंधन करने जा रही है, जो मुख्यतः छः प्रक्षेत्रों में कार्य करेगा। इसमें कैंसर की रोकथाम तथा जल्दी पता करना, कैंसर जांच, कैंसर उपचार (कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडियोथेरेपी), उपशामक देखभाल सेवाएँ, अनुसंधान एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं कैंसर आधारभूत संरचना का होना प्रमुख है।
मंगल पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य भवन, शेखपुरा, पटना में बिहार कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी का कार्यालय होगा। उन्होंने 31 मई को आयोजित होने वाले वर्ल्ड नो टोबैको डे हेतू तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में गुणात्मक बढ़ोतरी का आह्वान किया ताकि बिहार में मुंह एवं गले के कैंसर के स्तर को और भी कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि बिहार कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी भी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। राज्य में कैंसर पीड़ितों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बेगूसराय तथा नवादा जिलान्तर्गत कैंसर अस्पताल की स्थापना की जाएगी। आगामी 03-05 वर्षों के अन्दर कैंसर के बेहतर ईलाज हेतू बिहार के कुल 09 प्रमंडलों में कैंसर के इलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। इससे आगामी दिनों में बिहार के मरीजों को इलाज के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे बिहार के स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में गुणात्मक एवं सकारात्मक वृद्धि होगी।
यह खबर भी पढ़ें -Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- कुछ लोग अंड-बंड बोल रहे
इस बैठक में प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग; मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग; धर्मेन्द्र कुमार, प्रबंधन निदेशक, बी.एम.एस.आई.सी.एल; सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार; शशांक शेखर सिन्हा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति; अमिताभ सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग; शैलेश कुमार, विषेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग तथा डा रविकान्त सिंह, प्रभारी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर, मुजफ्फरपुर उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.