फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Came from Delhi to Bhagalpur for second marriage; Harassment of maid, step-in-law, woman

Bihar : दिल्ली में नौकरानी चाहिए थी तो बिहार लाकर पति की दूसरी शादी करा दी, अब मच गया बवाल तो खुला मामला

Wed, 29 May 2024 08:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 May 2024 08:37 AM IST
सार

पीड़िता के पिता ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। इन लोगों ने धाेखे से मेरी बेटी की शादी करवाई है। पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Bihar News: Came from Delhi to Bhagalpur for second marriage; Harassment of maid, step-in-law, woman
शादी का सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को दिल्ली में नौकरानी चाहिए थी इसलिए  उसने अपने पति की दूसरी शादी करवा दी। उसने अपने पति को दिल्ली से भागलपुर भेजा। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी करवा दी। दूसरी पत्नी जब दिल्ली गई तो वह घर में महिला को देख चौंक गई। उसने पूछा तो पति ने कहा यह मेरी पहली है। यह सुनकर वह हैरान रह गई। उसने विरोध किया तो पति और सौतन प्रताड़ित करने लगे। सौतन ने कहा कि दिल्ली में नौकरानी नहीं मिल रही थी, इसलिए तुमसे शादी कवा दी। अच्छे से काम-काज करो। रहना है तो रहो नहीं तो चली जाओ। विरोध करने पर दोनो मिलकर उसे पीटने लगे। तंग आकर वह दिल्ली से भागलपुर लौट आई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


विरोध करोगी तो यही मार देंगे
जगदीशपुर थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय नवविवाहिता अपने पिता के साथ महिला थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। नवविवाहित ने कहा कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।  पीड़िता ने बताया कि मेरी शादी मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी निवासी हीरालाल दास से दो मई को शादी हुई। हीरालाल मुझे लेकर दिल्ली चला गया। वहां जाकर पता चला कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। मेरी सौतन संगीता ने अपने पति से मिलकर यह साजिश रची थी। शादी के बाद संगीता ने कहा कि पति से शादी इसलिए करवाई है कि तुम यहां पर नौकरानी बनकर रहो। वरना यहां से चली जाओ। विरोध करोगी तो यही मार देंगे और तुम्हारे मम्मी पापा भी कुछ नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


इन लोगों ने धाेखे से मेरी बेटी की शादी करवाई
पीड़िता के पिता ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। इन लोगों ने धाेखे से मेरी बेटी की शादी करवाई है। पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed