{"_id":"65f81ab6c1428e14ad0ce797","slug":"bihar-news-businessman-shot-in-buxar-condition-critical-due-to-this-dispute-criminals-tried-to-murder-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बक्सर में व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर; इस विवाद के कारण अपराधियों ने हत्या की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बक्सर में व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर; इस विवाद के कारण अपराधियों ने हत्या की कोशिश की
Mon, 18 Mar 2024 04:13 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 18 Mar 2024 04:13 PM IST
सार
बक्सर पुलिस मामले की जांच करने के लिए निजी अस्पताल में पहुंचकर जख्मी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
घायल व्यवसायी का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर जिले में हथियारबंद अपराधियों ने एक दूध व्यवसाई को गोलीमार दी। इस घटना में दूध व्यवसाई बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना कि जानकारी मिलने के बाद बक्सर पुलिस मामले की जांच करने के लिए निजी अस्पताल में पहुंचकर जख्मी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अपराधियों ने पीठ में मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इजरी बुधन गांव निवासी स्वर्गीय वीर बहादुर यादव का पुत्र नंद जी यादव हैं। बाइक सवार अपराधियों ने बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहा गांव के पास घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में दूध व्यवसाई को गोली पीठ पर मारी गई है। गोली सामने धड़कन के पास फंसी हुई है। जिसका इलाज आरा शहर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले से चल रहा था विवाद
वहीं घटना को लेकर दूध व्यवसाई नंद जी यादव ने बताया कि इसी वर्ष 25 जनवरी को मेरे पटीदार संतोष यादव की हत्या हुई थी। संतोष यादव उमेश यादव का पाटीदार था। जिसका चक्कर गांव के ही एक लड़की से चल रहा था। इसी विवाद में लड़की के पिता चाचा ने मिलकर संतोष यादव की हत्या कर दी थी। उसी विवाद में आज मुझपर भी हमला किया गया है। नंद जी यादव ने बताया कि मैं बेकसूर हूं। लेकिन मैं भी उसी परिवार का हिस्सा हूं, इसलिए मुझे भी जान से मारने का प्लेन बना कर गोली मारवाई गई है।
विज्ञापन
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं घटना कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना को लेकर बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना इंचार्ज चंदन कुमार झा ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। गोलीबारी में संलिप्त अपराधी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।