{"_id":"6676b67693cfcdbc0e02026a","slug":"bihar-news-businessman-s-wife-died-in-gaya-committed-suicide-by-jumping-from-the-fourth-floor-police-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: व्यवसायी की पत्नी ने किया सुसाइड, चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान; किचन में खून के धब्बे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: व्यवसायी की पत्नी ने किया सुसाइड, चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान; किचन में खून के धब्बे मिले
Sat, 22 Jun 2024 05:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:03 PM IST
सार
Gaya News: गया शहर में दिनदहाड़े इस घटना के बाद आसपास के लोग चर्चा कर रहे हैं, आखिर रात भर में ऐसा क्या हुआ कि सुबह में उसकी पत्नी ऋचा सेठ ने आत्महत्या करने का विचार बना लिया। यही नहीं किचन में खून के धब्बे भी गिरे पड़े मिले हैं। यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
व्यवसायी की पत्नी की मौत के बाद फ्लैट में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया शहर में शनिवार को व्यवसायी की पत्नी ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा कर जान दी दे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतिका की पहचान हार्ड वेयर व्यवसायी राजन सेठ की पत्नी ऋचा सेठ के रूप में की गई। यह पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र के गेवल बिगहा मोहल्ला की है। गया शहर के हार्ड वेयर व्यवसायी राजन सेठ की पत्नी ऋचा सेठ ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूद कर जान दे दी। जमीन पर गिरने के कारण उसका सिर फट गया और मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन
पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के वक्त राजन सेठ वॉशरूम में था। उसी वक्त उसकी पत्नी ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। वह अपने पीछे पति और चार साल के बेटे को छोड़कर चली गई। इस मामले में राजन कुछ भी बताने देने से साफ इनकार कर रहा है। घटना के बाद मृतिका के घर वाले मौके पर पहुंचे। अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के 403 नम्बर प्लैट में राजन सेठ अपनी पत्नी के साथ रहता था। लोगों ने बताया कि राजन सेठ बीते एक सप्ताह से बिजनेस के सिलसिले में बाहर गया था। राजन सेठ शुक्रवार की रात दिल्ली से वापस लौटा था।
विज्ञापन
किचेन में मिले खून के धब्बे
घटना के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। आस पास के लोग चर्चा कर रहे हैं, आखिर रात भर में ऐसा क्या हुआ कि सुबह में उसकी पत्नी ऋचा सेठ ने आत्महत्या करने का विचार बना लिया। यही नहीं किचन में खून के धब्बे भी गिरे पड़े मिले हैं। यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि, राजन के जानने वाले भी कुछ भी बताने से परहेज़ कर रहे हैं। उसका अपना पैतृक घर रेलवे सिनेमा घर के पास है। लेकिन वह वहां बीते कुछ वर्षों से नहीं रह रहा था। पिता से उसकी अनबन हो गई थी। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। लोगों का कहना है कि राजन थोड़े गुस्सैल किस्म का है। चार साल पहले पिता से झगड़ा हुआ था तो अपना सिर मुंडवा लिया था। बीते दिनों वह लोन के लिए बैंक का भी चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन
बीते दिन बच्चें के साथ कैंपस में कर रही थी मस्ती
अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि ऋचा शुक्रवार को अपने बेटे के साथ कैम्पस में खेल रही थी। उस समय तो सबकुछ ठीक लग रहा था। यही नहीं घटना से पहले सुबह के समय राजन सेठ को भी अपने 4 साल के बच्चे के साथ खेलते हुए देखा गया था। उस समय भी सबकुछ सामान्य लग रहा था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऋचा डिप्रेशन में थी। उसे बीते एक वर्ष से कोई बीमारी थी। घटना के बाद रामपुर थाने की पुलिस ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। अब तक उक्त मामले में मृत महिला के पक्ष से किसी का आवेदन नहीं आया है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ कर रही है। कोई ठोस जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।