{"_id":"687d15d34bbc6ee5820cb1fb","slug":"bihar-news-businessman-dead-body-found-suicide-case-muzaffarpur-bihar-police-investigation-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Case : संदिग्ध परिस्थिति में व्यवसायी का मिला शव, सुसाइड नोट भी बरामद; अब पुलिस कर रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide Case : संदिग्ध परिस्थिति में व्यवसायी का मिला शव, सुसाइड नोट भी बरामद; अब पुलिस कर रही है जांच
Sun, 20 Jul 2025 09:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 20 Jul 2025 09:44 PM IST
सार
Bihar : घर के कमरे में एक व्यवसायी का शव मिला। घर वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में घर के कमरे में एक व्यवसायी का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलने पर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मामला नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान के एजाजी मार्ग का है। मृतक की पहचान कुर्बान अली उर्फ लल्लू (40) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि कुर्बान अली इन दिनों किसी कारण से परेशान रह रहा था। हालाँकि वह कारण क्या था, उसने किसी को नहीं बताया था। आज उसने अपने ही कमरे में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। कुछ देर के बाद वहां एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल करने लगी। इस दौरान जांच टीम ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया। हालांकि उस सुसाइड नोट में क्या लिखा है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह जाँच का विषय है, इसलिए फिलहाल इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
घटना के संबंध में नगर थाना के सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि आज एक शख्स की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कुर्बान अली उर्फ लल्लू ने लॉ की पढ़ाई कर रखी थी। फिलहाल वह व्यवसाय कर रहा था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।