{"_id":"659a7861c32e54ebd6075925","slug":"bihar-news-bus-accident-in-patna-accident-due-to-front-wheel-coming-off-driver-absconding-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दौड़ रही बस से आगे का चक्का खुला, बीच सड़क पर पलटी; पटना से मोतिहारी जा रही थी, ड्राइवर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दौड़ रही बस से आगे का चक्का खुला, बीच सड़क पर पलटी; पटना से मोतिहारी जा रही थी, ड्राइवर फरार
Sun, 07 Jan 2024 03:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 07 Jan 2024 03:39 PM IST
सार
बैरिया बस स्टैंड से बस मुजफ्फरपुर जा रही थी। जैसे ही बस जीरो माइल मोड़ के नजदीक पहुंची। अचानक बस का चक्का खुल गया और अनियंत्रित होकर बस बीच सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना बैरिया बस स्टैंड से खुलकर मुजफ्फरपुर भाया मोतिहारी जा रही सवारी गाड़ी अचानक जीरो माइल के नजदीक पलट गई। चलती बस में अचानक आगे का चक्का निकल जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी। गनीमत रही कि बस में कोई भी पैसेंजर नहीं था। बस जीरो माइल से होकर मुजफ्फरपुर के रास्ते मोतिहारी जा रही थी। इस हादसे में बस का कंडक्टर और खलासी घायल हो गया, जबकि ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से बस को सड़क से हटवाया
दोनों घायल ड्राइवर और खलासी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अगम कुआं और बाइपास ट्रैफिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को रास्ते से हटाकर सड़क जाम खत्म कराया। पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से बस को सड़क से हटवाया। वहीं इस हादसे में काफी देर के लिए दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गई थी।
विज्ञापन
शीशा तोड़कर कंडक्टर और खलासी को बाहर निकाला
बताया जा रहा है कि बैरिया बस स्टैंड से एक बस ओम साइन राम खुलकर मुजफ्फरपुर जा रही थी। जैसे ही बस जीरो माइल मोड़ के नजदीक पहुंची। अचानक बस का चक्का खुल गया और अनियंत्रित होकर बस बीच सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही वहां भगदड़ मच गया। इस बीच मौके से बस का ड्राइवर फरार हो गया। बस के अंदर खलासी और कंडक्टर फंस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बस का शीशा तोड़कर कंडक्टर और खलासी को बाहर निकाला। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना के बाद अगम कुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन